{"_id":"5b8170fd42c79246344b2ba5","slug":"honor-killing-pakistani-man-shot-his-17-year-old-sister","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनर किलिंग : पाकिस्तानी व्यक्ति ने अपनी 17 वर्षीय बहन को मारी गोली","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
ऑनर किलिंग : पाकिस्तानी व्यक्ति ने अपनी 17 वर्षीय बहन को मारी गोली
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 25 Aug 2018 08:39 PM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में ऑनर किलिंग का संदिग्ध मामला प्रकाश में आया है, जहां एक भाई ने अपनी ही 17 वर्षीय बहन को गोली मारकर हत्या कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मुदसर अवान ने कहा कि यह मामला यहां से 200 किलोमीटर दूर भाईवाल गांव का है। यहां सामिना बीबी के परिवार को उसके एक व्यक्ति के साथ अवैध संबंध होने का पता चला।
विज्ञापन
इसके बाद उसके भाई हबीब ने उसे उस लड़के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया और दोनों की पिटाई कर दी। भाई ने दोनों को दोबारा नहीं मिलने की हिदायत दी लेकिन इसके बाद दोनों आपस में मिलते रहे। इसके बाद हबीब ने अपनी बहन सामिना ही हत्या कर दी। पाकिस्तान में ज्यादातर महिलाओं की हत्या उनके भाई और परिजनों द्वारा हो रही है।
विज्ञापन