फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Hizbul Chief seek pak army help for terrorists in Kashmir

हिजबुल कमांडर सलाउद्दीन ने पाक सरकार से कहा- सैन्य मदद दो, कश्मीर लो

Fri, 21 Oct 2016 04:34 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 21 Oct 2016 04:34 PM IST
विज्ञापन
Hizbul Chief seek pak army help for terrorists in Kashmir
Syed Salahuddin

पाकिस्तान के आतंकियों को समर्थन न देने के दावों की उन्हीं के समर्थन से पनपे हिजबुल मुजाहिदीन चीफ सलाउद्दीन ने हवा निकाल दी है। पाकिस्तान के ये दावे ‌कि वह अपनी धरती से आतंकियों को कभी पनपने नहीं देगा कितने खोखले हैं, इसका अंदाजा वहां की जमीन से भारत के खिलाफ जहर उगलने वाले आतंकी संगठनों के आकाओं के बयान से पता चलता है।

विज्ञापन


भारत में कई आतंकी हमलों का मास्टरमाइंड हिजबुल चीफ सैयद सलाउद्दीन ने पाक सरकार से अपील की कि वह कश्मीर में आतंकियों को सैन्य मदद दे ताकि जम्मू-कश्मीर को भारत से आजाद कराने का सपना पूरा हो सके।
विज्ञापन


पा‌किस्तान के डॉन अखबार के अनुसार, सलाउद्दीन ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि कश्मीर का मुद्दा बातचीत या समझौतों से नहीं हल होने जा रहा। पाकिस्तान कश्मीरी लोगों को सैन्य मदद देने के लिए मुजाहिदीनों को संसाधन मुहैया कराए। अगर उन्हें सैन्य सहयोग मिलेगा तो न केवल कश्मीर को आजादी मिलेगी, बल्कि उप महाद्वीप का नक्शा भी बदल जाएगा। हालांकि, सलाउद्दीन ने यह नहीं बताया कि वह किस तरह के सैन्य सहयोग की बात कह रहा है?

विज्ञापन
विज्ञापन

'कश्मीर में आर्थिक आतंकवाद फैला रही भारत सरकार'

Hizbul Chief seek pak army help for terrorists in Kashmir
Syed Salahuddin

हिजबुल चीफ ने दावा किया कि भारत ने अपनी सेना के दम पर कश्मीर पर कब्जा कर लिया और इस सैन्य दखल को राजनीति या डिप्लोमेसी के जरिए नहीं खत्म किया जा सकता। सलाउद्दीन ने यह भी दावा किया कि बुरहान वानी की मौत के बाद घाटी में लोगों का आंदोलन परवान चढ़ा है।

गौरतलब है कि इस साल आठ जुलाई को भारतीय सुरक्षाबलों से मुठभेड़ में हिजबुल कमांडर बुरहान वानी मारा गया था। उसकी मौत के बाद से कश्मीर में बड़े पैमाने पर हिंसा हुई। कश्मीर में भारतीय सुरक्षाबलों द्वारा ज्यादती करने का आरोप लगाते हुए सलाउद्दीन ने कहा, 'दुनिया हमारी ओर कोई ध्यान नहीं दे रही।

ऐसे में एकमात्र विकल्प सशस्त्र संघर्ष ही बचता है।' उसने आरोप लगाया कि भारत सरकार कश्मीर में 'आर्थिक आतंकवाद' के जरिए आम जनता पर दबाव बना रही है ताकि वे अपने संघर्ष को छोड़ दें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed