{"_id":"58c1d3f84f1c1b0f3bdc4c03","slug":"hindu-woman-axed-to-death-in-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान में हिंदू महिला को कुल्हाड़ी से काटा","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
पाकिस्तान में हिंदू महिला को कुल्हाड़ी से काटा
amarujala.com- Presented by: अकरम
Updated Fri, 10 Mar 2017 03:45 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान स्थित बलूचिस्तान प्रांत के नसीराबाद जिले में एक हिंदू महिला की कुल्हाड़ी से काटकर बर्बरतापूर्वक हत्या कर दी गई है। इस हत्या को पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों पर बढ़ने वाले अत्याचारों के रूप में देखा जा रहा है।
विज्ञापन
पाकिस्तान के प्रमुख अखबार ‘डॉन’ के मुताबिक बुधवार को कुछ अज्ञात लोगों ने जानिया कुमारी पर हमला किया था। घटना को अंजाम देने के बाद हत्यारे भाग निकले, जिनकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने बताया कि फिलहाल अल्पसंख्यक समुदाय की महिला की हत्या के कारणों के बारे में अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। लेकिन अज्ञात हत्यारों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
जानिया कुमारी के भाई जालो राम ने पत्रकारों को बताया कि इलाके के प्रभावशाली लोगों ने बेवजह उनकी बहन की हत्या की है। जालो राम ने बलूचिस्तान के आईजी और नसीराबाद एसएसपी से हत्यारों के खिलाफ कार्रवाई करने व परिवार के अन्य लोगों को सुरक्षा की मांग की है।
विज्ञापन