{"_id":"5a4f79c54f1c1bee6a8b7c5d","slug":"hindu-brothers-shot-dead-in-pakistan-s-sindh","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान में एक बार फिर निशाने पर हिंदू, दो भाइयों को बदमाशों ने दिनदहाड़े मारी गोली","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
पाकिस्तान में एक बार फिर निशाने पर हिंदू, दो भाइयों को बदमाशों ने दिनदहाड़े मारी गोली
एजेंसी, कराची
Updated Sat, 06 Jan 2018 04:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर हमेशा निशाने पर रहने वाले पाकिस्तान में एक घटना ने फिर से हिंदू अल्पसंख्यकों में आक्रोश पैदा कर दिया है। सिंध प्रांत के थारपारकर जिले में दो हिंदू भाइयों की दिनदहाड़े गोली मार दी गई। अनाज की दुकान चलाने वाले दोनों भाइयों पर यह हमला बाइक सवार लुटेरों ने किया।
विज्ञापन
मृतकों की पहचान अनाज व्यापारी दिलीप कुमार और चंदर माहेश्वरी के रूप में की गई है। यह दर्दनाक घटना उस वक्त घटित हुई जब जिले के मीठी इलाके में स्थित अपने अनाज की दुकान को वे खोल रहे थे।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, शहर में हुई इस तरह की पहली लूट की घटना में बाइक सवार बदमाशों ने दोनों भाइयों से पहले तो पैसे छिनने की कोशिश की और जब उन्होंने उसका विरोध किया तो बदमाशों ने गोली मार दी।
विज्ञापन
घटना के बाद जिले के हिंदू बहुल इलाकों में व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद कर दी और लोग मुख्य रोड को बाधित कर धरने पर बैठ गए जिसकी वजह से ट्रैफिक जाम लग गया। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिस घटनास्थल पर देर से पहुंची क्योंकि अधिकतर सुरक्षाकर्मी मीरपुरखास में पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) द्वारा आयोजित एक रैली में सुरक्षा इंतजाम में लगे थे।
इस रैली को संभावित रूप से पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी संबोधित करने वाले थे। इस बीच सिंध प्रांत के गृहमंत्री सोहैल अनवर सियाल ने उमरकोट के वरिष्ठ पुलिस महानिरीक्षक को हत्या की जांच का आदेश दिया।