फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   hina rabbani khars husband says rumours aimed at maligning wife

हिना-बिलावल रोमांस को गुलजार ने बताया बकवास

Fri, 28 Sep 2012 01:30 AM IST
इसलामाबाद/एजेंसी
इसलामाबाद/एजेंसी Updated Fri, 28 Sep 2012 01:30 AM IST
विज्ञापन
hina rabbani khars husband says rumours aimed at maligning wife
पाकिस्तान की विदेश मंत्री हिना रब्बानी खार और राष्ट्रपति जरदारी के बेटे बिलावल के बीच रोमांस की खबरें पिछले कई दिनों से सुर्खियों में हैं, इस संबंध में बिलावल और न ही हिना की तरफ से अब तक कोई प्रतिक्रिया आई है। हां अब हिना के पति फिरोज गुलजार जरूर सामने आए हैं और उन्होंने अपने दांपत्य जीवन में मतभेदों की अफवाहों को बकवास करार दिया है। उन्होंने अफवाहों को उनकी पत्नी की छवि खराब करने के अभियान का हिस्सा करार दिया। पंजाब प्रांत के उद्योगपति गुलजार के हवाले से जियो न्यूज चैनल ने कहा कि हिना की छवि खराब करने का अभियान ‘बकवास’ है और यह इस लायक भी नहीं है कि इस पर टिप्पणी की जाए। उन्होंने आगे कहा कि ‘ऐसी गंदगी के लिए कोई जगह नहीं है’ और वह ऐसी ‘सोशल मीडिया गप्पबाजी’ पर कोई टिप्पणी नहीं करेंगे।
विज्ञापन


एक छोटे से बांग्लादेशी टैबलाइड द्वारा बिना किसी सबूत के हिना रब्बानी खार और राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी के बेटे बिलावल भुट्टो के बीच कथित संबंधों की रिपोर्ट प्रकाशित किए जाने के बाद से ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि हिना और गुलजार की शादी खतरे में है। गुलजार ने कहा कि उनके चचेरे भाइयों ने उनकी पत्नी को लेकर प्रकाशित रिपोर्ट की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इंटरनेट पर उपलब्ध यह रिपोर्ट ‘पढ़ने लायक नहीं है।’
विज्ञापन


गुलजार के हवाले से कहा गया है कि उन्हें इन रिपोर्ट की विस्तृत जानकारी नहीं है। अपनी पत्नी से अलग होने संबंधी अफवाहों के बारे में गुलजार ने कहा कि वे ऐसे किसी मुद्दे पर विचार नहीं कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि ऐसी गप्पबाजी के पीछे जो लोग हैं उन्होंने उनकी दो बेटियों को भी इस मामले में घसीट लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुलजार ने कहा कि यह अफसोसजनक है कि पाकिस्तान में इस प्रकार की कोई व्यवस्था नहीं है जिससे ऐसी ‘अफवाह फैलाने वालों’ की पहचान की जा सके। उन्होंने अमेरिकी प्रशासन द्वारा इस मामले की जांच कराए जाने को कहने संबंधी सुझाव को दरकिनार करते हुए कहा, ‘उनसे जांच करने को कहना उचित नहीं होगा।’ इस समय संयुक्त राष्ट्र महासभा में भाग लेने के लिए राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी के प्रतिनिधिमंडल में शामिल होकर अमेरिका गयीं खार ने भी ऐसे ‘निंदनीय मामले’ में टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है।


गौरतलब है कि बांग्लादेश की ब्लिट्ज टैबलाइड ने पश्चिमी देशों की खुफिया एजेंसियों की रिपोर्टों के हवाले से लिखा था कि पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के अध्यक्ष बिलावल विदेश मंत्री हिना से शादी करने पर अड़े हैं, जिससे बिलावल और उनके पिता के बीच तनाव पैदा हो गया है। खबरों में यह भी कहा गया है कि हिना बिलावल से शादी के लिए अपने अरबपति पति फिरोज गुलजार को तलाक देने तक को तैयार हैं। बिलावल की शादी के बाद स्विट्जरलैंड में बसने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed