फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Highest Gallantry Medal for Bhagat singh demads pakistani organisation

पाक में उठीं आवाज- भगत सिंह हमारे हीरो, दिया जाए सर्वोच्च वीरता सम्मान

Thu, 18 Jan 2018 08:32 PM IST
एजेंसी, लाहौर 
एजेंसी, लाहौर  Updated Thu, 18 Jan 2018 08:32 PM IST
विज्ञापन
Highest Gallantry Medal for Bhagat singh demads pakistani organisation

पाकिस्तान में भगत सिंह को सर्वोच्च वीरता सम्मान ‘निशान-ए-हैदर’ से नवाजने और लाहौर के शादमान चौक पर उनकी एक प्रतिमा स्थापित करने की मांग की गई है। 

विज्ञापन


बता दें कि आज से 86 साल पहले शहीद भगत सिंह को इसी चौक पर फांसी पर लटकाया गया था। पाकिस्तान की एक अदालत में महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी को निर्दोष साबित करने की लड़ाई लड़ने वाले एक संगठन ने ये मांगे की हैं।
विज्ञापन


पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की सरकार को दी गई अपनी नई याचिका में भगत सिंह मेमोरियल फाउंडेशन ने कहा कि सिंह ने इस उपमहाद्वीप को आजाद कराने के लिए लड़ाई लड़ी थी। पाकिस्तान के संस्थापक कैद-ए-आजम मोहम्मद अली जिन्ना ने सिंह को यह कहते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की थी कि पूरे उप महाद्वीप में भगत सिंह जैसा बहादुर व्यक्ति कोई दूसरा नहीं था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


याचिका में कहा गया है कि भगत सिंह हमारे हीरो हैं और मेजर अजीज भट्टी की तरह वीरता के सर्वोच्च पदक ‘निशान-ए-हैदर’ को पाने के हकदार हैं। भाटी ने भगत सिंह की बहादुरी पर लिखा था और उन्हें हीरो और आदर्श घोषित किया था। इसके साथ ही फाउंडेशन ने शादमान चौक का नाम भगत सिंह के नाम पर किए जाने की भी मांग की।

यह है ‘निशान-ए-हैदर’ 
‘निशान-ए-हैदर’ का सीधा सा मतलब ‘शेर का निशान’ है। यह पाकिस्तान का सर्वोच्च सैन्य पुरस्कार है। यह पुरस्कार सैन्य बलों के जवानों को उनके अद्भुत साहस और बहादुरी के लिए दिया जाता है। 


दो साथियों संग फांसी के फंदे पर झूल गए थे भगत सिंह
शहीद भगत सिंह को उनके दो साथियों राजगुरु और सुखदेव के साथ 23 साल की उम्र में 23 मार्च, 1931 को लाहौर में ब्रिटिश शासकों ने फांसी की सजा दे दी थी। भगत सिंह और उनके साथियों के खिलाफ औपनिवेशिक सरकार के खिलाफ साजिश करने और ब्रिटिश पुलिस अधिकारी जॉन पी सांडर्स की हत्या करने का आरोप लगाकर मुकदमा चलाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed