फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   High Court allowed to Hafiz Saeed`s way to step in Pakistan's politics

आतंकी हाफिज का पाकिस्तान की सियासत में कदम रखने का रास्ता साफ, हाईकोर्ट ने दी अनुमति

Fri, 09 Mar 2018 08:48 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Updated Fri, 09 Mar 2018 08:48 PM IST
विज्ञापन
High Court allowed to Hafiz Saeed`s way to step in Pakistan's politics

मुंबई हमले के गुनाहगार हाफिज सईद का पाकिस्तान की सियासत में कदम रखने का रास्ता साफ हो गया है। दरअसल, इस्लामाबाद हाईकोर्ट ने पाकिस्तानी चुनाव आयोग को हाफिज सईद की सियासी पार्टी मिल्ली मुस्लिम लीग (एमएमएल) के पंजीकरण के लिए अनुमति देने का आदेश दिया है। गौर करने वाली बात यह है कि इससे पहले लाहौर हाईकोर्ट ने संघीय एवं पंजाब सरकार से कहा था कि वह अगले आदेश तक जमात-उद-दावा के सरगना हाफिज सईद को न तो गिरफ्तार करे और न ही नजरबंद। 

विज्ञापन


इस्लामाबाद हाईकोर्ट ने हाफिज की पार्टी के पंजीकरण के लिए अनुमति देने का निर्देश दिया    

हाईकोर्ट के उक्त आदेश के बाद आए इस निर्देश से पाकिस्तान की सियासत में हाफिज सईद की पार्टी की एंट्री लगभग तय मानी जा रही है। बता दें कि इससे पहले चुनाव आयोग ने मिल्ली मुस्लिम लीग के एक सियासी पार्टी के तौर पर पंजीकरण करने से इनकार कर दिया था। अब इस्लामाबाद हाईकोर्ट ने चुनाव आयोग द्वारा सईद की पार्टी मिल्ली मुस्लिम लीग को एक सियासी दल के तौर पर रजिस्ट्रेशन के आवेदन को खारिज किए जाने के फैसले को रद्द कर दिया है। 
विज्ञापन


अखबार ‘डॉन’ की रिपोर्ट के मुताबिक, जस्टिस आमिर फारूक ने मिल्ली मुस्लिम लीग को मौका देकर मामले को फिर से चुनाव आयोग भेजा और पार्टी के आवेदन पर आगे की कार्रवाई करने के निर्देश दिए। सनद रहे कि हाफिज सईद पहले ही यह ऐलान कर चुका है कि उसका संगठन जमात-उद-दावा आगामी आम चुनावों में एमएमएल के बैनर तले सियासत में किस्मत अपनी आजमाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


याचिका में मौलिक अधिकार का दिया हवाला

‘डॉन’ की रिपोर्ट के मुताबिक, याचिका में कहा गया था कि संविधान का अनुच्छेद-17 (2) हर उस नागरिक को मौलिक अधिकार देता है कि वह एक सियासी पार्टी गठित कर सकता है या उसका सदस्य बन सकता है। बशर्ते इससे पाक की एकता व अखंडता के हित में उस पर कोई प्रतिबंध न लगा हो और वह पाकिस्तान की सेवा में नहीं हो। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed