फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Here are some facts about World Malala Day

जानिए क्यों आज के दिन को 'मलाला डे' के नाम से जानती है दुनिया 

Wed, 12 Jul 2017 02:36 PM IST
amarujala.com-presented by: मोहित
amarujala.com-presented by: मोहित Updated Wed, 12 Jul 2017 02:36 PM IST
विज्ञापन
Here are some facts about World Malala Day

आज के दिन यानि 12 जुलाई को दुनिया 'मलाला डे' के नाम से जानती है। इस दिन 16 साल की पाकिस्तानी मूल की मलाला यूसफजई ने संयुक्त राष्ट्र में लड़कियों की शिक्षा पर अपना मशहूर भाषण पेश किया था।

विज्ञापन


उनके इस भाषण के बाद यूएन मुख्यालय में मौजूद सभी सदस्यों ने तालियां बजाकर उनकी सरहाना की। जिसके बाद पूरी दुनिया में मलाला के भाषण के चर्चे हुए। इस दिन मलाला अपना जन्मदिन भी मनाती हैं। आज के दिन को संयुक्त राष्ट्र ने 'मलाला डे' घोषित किया।
विज्ञापन


 मलाला आज 20 साल की हो गई हैं। उनका जन्म 12 जुलाई 1997 में पाकिस्तान के खैबर पख्‍तूनख्‍वाह प्रांत के स्वात जिले में हुआ। अक्टूबर 2012 में महिलाओं की शिक्षा की मांग करते हुए तालिबान की गोली का शिकार हुई मलाला इस हमले में गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए लंदन ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस हमले के बाद भी उनके हौसले में कोई कमी नहीं आई और उन्होंने 'मलाला फंड' के जरिए लड़कियों की शिक्षा के लिए काम कर रही हैं। मलाला यूसुफजई की आत्मकथा 'आई एम मलाला' में अपने अनुभव का उल्लेख किया है। जो कि पब्लिस होने के साथ ही वर्ल्ड फेमस हो गई थी। यही नहीं 'ही नेम्ड मी मलाला' नाम की उनकी डॉक्यूमेंट्री 2015 के ऑस्कर के लिए भी नामांकित हो चुकी है।


मलाला के हौसले को देखते हुए उन्हें कई अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है। पाकिस्तान सरकार ने 2012 ने नेशनल यूथ पीस अवॉर्ड से नवाजा था। वहीं 2014 में 17 साल की मलाला शांति का नोबेल पुरस्कार पाने वाली सबसे कम उम्र की शख्स थीं। हाल ही में उन्हें  प्रतिष्ठित कनाडियन सिटिजनशिप अवॉर्ड भी मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed