{"_id":"ef8b59ef921408ba0a08decaa86ff72e","slug":"headley-s-testimony-hindi-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पाक मीडिया में हेडली की गवाही को कोई जगह नहीं","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
पाक मीडिया में हेडली की गवाही को कोई जगह नहीं
Updated Wed, 10 Feb 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
मुंबई पर 26/11 के आतंकी हमले के दोषी डेविड हेडली की गवाही की खबर को पाकिस्तानी मीडिया ने ज्यादा तवज्जो नहीं दी। अधिकतर अखबारों ने हेडली के पाकिस्तानी मूल के होने की बात का जिक्र तक नहीं किया है।
विज्ञापन
प्रमुख समाचार पत्र डॉन और द एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने हेडली को एक अमेरिकी दोषी करार देते हुए सीधे तौर पर उसके किसी भी बयान को जगह नहीं दी। उसने सरकारी वकील उज्ज्वल निकम के बयान के हवाले से खबर छापी है।
विज्ञापन
आठ फरवरी को गवाही के पहले दिन जब हेडली ने यह खुलासा किया था कि उसने आठ बार भारत की यात्रा की थी तो डॉन ने इस खबर को 16वें पेज पर जगह दी।
रोचक बात यह है कि अगले दिन जब हेडली ने आईएसआई और पाक सेना के आतंकी गुटों को सहयोग मुहैया कराने की बात कही तो इस खबर को उसने छापा तक नहीं।
Trending Videos
डॉन ने पहले दिन 16वें पेज पर छापी खबर
इसी तरह एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने आईएसआई पर हेडली की टिप्पणी को दरकिनार कर दिया, लेकिन उसने हेडली के दावे को खारिज करने वाले आंतरिक सुरक्षा मामलों के पूर्व मंत्री रहमान मलिक के दावे को जरूर जगह दी। पाकिस्तान के किसी भी अखबार में बुधवार के अंक में मुंबई हमले में हेडली की गवाही की खबर को जगह नहीं दी।