फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Head of prosecution in Sedition Case Against Pervez Musharraf resigns

परवेज मुशर्रफ के खिलाफ देशद्रोह मामले के मुख्य अभियोजक ने दिया इस्तीफा

Tue, 31 Jul 2018 06:32 PM IST
एजेंसी, इस्लामाबाद
एजेंसी, इस्लामाबाद Updated Tue, 31 Jul 2018 06:32 PM IST
विज्ञापन
Head of prosecution in Sedition Case Against Pervez Musharraf resigns

पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेश मुशर्रफ के खिलाफ चल रहे देशद्रोह के मुकदमे में तगड़ा झटका लगा है। सरकार की ओर से मुकदमे की पैरवी कर रहे मुख्य अभियोजक ने देश में सत्ता परिवर्तन के मद्देनजर पद से इस्तीफा दे दिया है। 

विज्ञापन


नवाज शरीफ सरकार ने 2013 में सत्ता में आने के साथ ही मुशर्रफ के खिलाफ चल रहे देशद्रोह के मामले में मोहम्मद अकरम शेख को मुख्य अभियोजक नियुक्त किया था।

गौरतलब है कि 3 नवंबर, 2007 में पाकिस्तान में आपातकाल घोषित करने के संबंध में मुशर्रफ के खिलाफ देशद्रोह का मामला चल रहा है। गृह सचिव को भेजे गए इस्तीफे में शेख ने कहा है कि वह केंद्र में होने वाले सत्ता परिवर्तन के मद्देनजर मामले की पैरवी जारी नहीं रख पाएंगे।
विज्ञापन


 74 वर्षीय मुशर्रफ की कानूनी टीम ने शुरूआत में शेख की नियुक्ति को चुनौती दी थी, लेकिन देशद्रोह मामले की सुनवाई कर रही विशेष अदालत और इस्लामाबाद उच्च न्यायालय ने चुनौती को खारिज कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed