{"_id":"5a1e49ae4f1c1b87698be9ca","slug":"hafiz-saeed-son-in-law-to-india-give-evidence-instead-of-crying-on-us-shoulders","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाफिज सईद का दामाद बोला- US के कंधे पर सिर रखकर रोने की जगह सबूत दे भारत","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
हाफिज सईद का दामाद बोला- US के कंधे पर सिर रखकर रोने की जगह सबूत दे भारत
टीम डिजिटल/अमर उजाला
Updated Wed, 29 Nov 2017 01:54 PM IST
विज्ञापन
हाफिज सईद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आतंकी हाफिज सईद के दामाद खालिद वालिद ने भारत के खिलाफ जहर उगला है, उसने कहा कि भारत को अमेरिका के कंधे पर सर रखकर रोने की जगह हाफिज सईद के खिलाफ सबूत देने चाहिए। खालिद वालिद लश्कर-ए-तयैबा के संजोयक हाफिज सईद का दामाद और जमात-उद-दावा का मुखिया है।
विज्ञापन
PAK के पूर्व राष्ट्रपति मुशर्रफ बोले- मैं लश्कर का सबसे बड़ा समर्थक, हाफिज मेरी पसंद
विज्ञापन
हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक, वालिद ने फोन पर कहा कि भारत हमेशा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर रोता रहता है, मुंबई हमले की टीवी क्लिप दिखाने की जगह वह हाफिज सईद के खिलाफ सबूत क्यों नहीं देता? वालिद ने यह भी आरोप लगाया कि अमेरिका ने हाफिज को फिर से गिरफ्तार करने की बात भी भारत के दवाब में आकर कही है।
विज्ञापन
वालिद को हाफिज सईद का वारिस माना जाता है, जम्मू कश्मीर में हुए कुछ हमलों में भी उसका नाम आया था। वालिद ने उस खबर की भी पुष्टि की है जिसमें कहा गया था कि हाफिज ने यूएन को पत्र लिखकर आतंकियों वाली लिस्ट से उसका नाम हटाने की गुजारिश की है। बता दें कि हाफिज ने 2009 में भी ऐसी गुजारिश की थी, लेकिन तब उसे रिजेक्ट कर दिया गया था।