मैं अब अकेला नहीं, कश्मीरी आतंकी भारत को दे रहे करारा जवाब: हाफिज सईद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमात-उद-दावा प्रमुख और मुंबई आतंकवादी हमले के सरगना हाफिज सईद ने शुक्रवार को एक बार फिर भारत के खिलाफ जहर उगला। सईद ने पाकिस्तानी आतंकियों को कश्मीरी आतंकी का नाम दिया और दावा किया कि कश्मीरी आतंकवादी कश्मीर के अखनूर, उड़ी और अन्य जगहों पर भारत को करारा जवाब दे रहे हैं।
हाफिज सईद ने शुक्रवार को लाहौर से करीब 130 किलोमीटर दूर फैसलाबाद में कश्मीर कांफ्रेंस रैली को संबोधित किया। इस मौके पर सईद ने भारतीय सेना 6,50,000 कश्मीरी मुसलमानों की हत्या का जिम्मेदार ठहराया और कहा कि अब कश्मीरी मुजाहिद्दीन अखनूर, उड़ी और अन्य जगहों पर भारत को करारा जवाब दे रहे हैं।
इन जगह पर पाकिस्तानी आतंकियों ने हमला किया था, लेकिन सईद अपने नापाक चेहरे को छुपाने के लिए बार-बार इन्हें कश्मीरी मुजाहिद्दीन करार देता रहआ। उसने कहा, ‘भारत उनको अपने अभियान से रोक नहीं सकता। मैं अब अकेला नहीं हूं, बल्कि अब बलूच लोग और अन्य पाकिस्तानी भी हमारे साथ हैं।’ सईद ने कहा कि बलूच नेता शाहजेन बुग्ती ने भी उसके साथ हाथ मिला लिया है।
बुग्ती ने भी किया सईद का समर्थन, दिए भारत विरोधी बयान
जम्हूरी वतन पार्टी के अध्यक्ष बुग्ती ने रैली में सईद को समर्थन देने की घोषणा करते हुए भारत विरोधी बयान दिए। बुग्ती ने कहा कि बलूचिस्तान कश्मीरी लोगों के साथ है। उसने कहा कि 50,000 बलूच युवा कश्मीर की आजादी के आंदोलन से जुड़ने को तैयार हैं और वे हाफिज सईद के इशारे का इंतजार कर रहे हैं।
मुंबई हमले के साजिशकर्ता सईद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना करते हुए कहा कि अगर भारत पाकिस्तान के नदी जल को रोकता है तो वहां की नदियों में खून होगा। सईद ने कहा कि वह कश्मीर की आजादी के लिए कश्मीरियों के साथ हैं, क्योंकि पाकिस्तान उसके बिना अधूरा है।