फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Hafiz Saeed said government is taking action against us to please America and India

हाफिज का आरोप, भारत-अमेरिका को खुश करने के लिए हो रही हम पर कार्रवाई

Thu, 15 Feb 2018 02:58 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, लाहौर
वर्ल्ड डेस्क, लाहौर Updated Thu, 15 Feb 2018 02:58 PM IST
विज्ञापन
Hafiz Saeed said government is taking action against us to please America and India
हाफिज सईद

मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड हाफिद सईद का कहना है कि वह पाकिस्तान सरकार की गैरकानूनी कार्रवाई को कोर्ट में चुनौती देंगे। उन्होंने कहा कि सरकार ने उनके द्वारा चलाए जाने वाले सेमिनार और स्वास्थ्य सेवाओं पर रोक लगा दी है। सरकार के ऊपर प्रतिबंधित संगठनों पर कार्रवाई करने का दबाव है। पाकिस्तान सरकार ने सईद और उससे जुड़े संगठन जमात-उद-दावा और फलाह-ए-इंसानियत फाउंडेशन के सेमिनार और चार डिस्पेंसरी पर नियंत्रण कर लिया है।

विज्ञापन


हाफिद ने कहा- मुझे बिना किसी कानूनी आधार पर 10 महीनों तक हिरासत में लिया गया था। सरकार ने अब हमारी स्कूल, डिस्पेंसरी, एंबुलेंस और दूसरी चीजों के खिलाफ नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इससे पंजाब, बलूचिस्तान, सिंध, आजाद कश्मीर और उत्तरी इलाकों में हमारे राहत कार्य पर असर पड़ेगा। अपने कार्यकर्ताओं को जारी किए गए संदेश में सईद ने उन्हें शांत रहने और किसी तरह की हिंसा ना करने के लिए कहा है।
विज्ञापन


सईद ने कहा- यह बहुत मुश्किल समय है लेकिन हमारे कार्यकर्ताओं को शांति से रहना चाहिए। शासक राजा की तुलना में ज्यादा वफादार बनने का अभिनय कर रहे हैं। भारत संयुक्त राष्ट्र के प्रस्तावों को कश्मीर में कभी भी लागू नहीं करता है लेकिन हमारे शासकों ने देशभक्ति संगठनों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए राष्ट्रपति का अध्यादेश जारी कर दिया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी सरकार हमारे खिलाफ कड़ी कार्रवाई भारत और अमेरिका को खुश करने के लिए कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed