{"_id":"5990d2fa4f1c1b3d778b4660","slug":"hafiz-saeed-s-party-nominated-candidate-against-sharif-s-wife","type":"story","status":"publish","title_hn":"शरीफ की पत्नी के खिलाफ हाफिज सईद की पार्टी ने उतारा उम्मीदवार","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
शरीफ की पत्नी के खिलाफ हाफिज सईद की पार्टी ने उतारा उम्मीदवार
एजेंसी, लाहौर
Updated Mon, 14 Aug 2017 04:00 AM IST
विज्ञापन
hafiz saeed
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुप्रीम कोर्ट द्वारा अयोग्य ठहराए जाने के बाद पद छोड़ने वाले प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की असेंबली सीट से चुनाव लड़ रही उनकी पत्नी कुलसुम के खिलाफ रविवार को हाफिज सईद की पार्टी ने अपना उम्मीदवार उतार दिया।
विज्ञापन
मुंबई हमले के साजिशकर्ता और मोस्ट वांटेड आतंकी हाफिज सईद के प्रतिबंधित आतंकी संगठन जमात-उद-दावा ने हाल में अपनी पार्टी मिल्ली मुस्लिम लीग (एमएमएल) का गठन किया है।
विज्ञापन
इससे पहले, पाकिस्तान लीग नवाज के नेताओं आशिफ किरमानी और कैप्टन सफदर ने नवाज की पत्नी का आगामी चुनाव के लिए नामांकन दर्ज किया। उधर, हाफिज की पार्टी से उतरने वाले कारी याकूब शेख ने कहा कि हम पाकिस्तान की विचारधारा की हर कीमत पर रक्षा करेंगे।
विज्ञापन
हम 1973 के संविधान की रक्षा करेंगे। एमएमएल देश में एकता को प्रमोट करेगी।