{"_id":"5b138f414f1c1b9d6e8b6105","slug":"hafiz-saeed-party-not-approved-by-election-commision","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाफिज सईद की पार्टी को चुनाव आयोग ने नहीं दी मान्यता, अब इस पार्टी से उतारेगा उम्मीदवार ","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
हाफिज सईद की पार्टी को चुनाव आयोग ने नहीं दी मान्यता, अब इस पार्टी से उतारेगा उम्मीदवार
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 03 Jun 2018 12:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
2008 में हुए मुंबई हमले के लिए जिम्मेदार आतंकी हाफिज सईद को पाकिस्तान चुनाव आयोग ने करारा झटका दिया है। चुनाव आयोग ने हाफिज की राजनैतिक पार्टी मिल्ली मुस्लिम लीग(एमएमएल) को मान्यता नहीं दी है।
विज्ञापन
मान्यता न मिलने की वजह से हाफिज सईद अपने प्रत्याशियों को अल्लाहू अकबर तहरीक(एएटी) के बैनर तले चुनाव मैदान में उतारेगा। एएटी एक निष्क्रिय राजनीतिक पार्टी है। जमात-उद-दावा से जुड़े सदस्य के मुताबिक एमएमएल अध्यक्ष सैफुल्ला खालिद यह घोषणा जल्द ही करेंगे।
विज्ञापन
हाफिज ने राजनीतिक पार्टी मिल्ली मुस्लिम लीग(एमएमएल) का गठन किया था लेकिन पाक सरकार की कोशिशों के बाद चुनाव आयोग ने एमएमएल को मान्यता नहीं दी। आपको बता दें कि पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने स्वीकार किया था कि करीब दस साल पहले भारत के मुंबई शहर में हुए सबसे बड़े आतंकी हमले में उनके देश के आतंकवादियों का ही हाथ था।
विज्ञापन
भ्रष्टाचार के मामले में सत्ता से बेदखल किए जा चुके शरीफ की यह स्वीकारोक्ति पाकिस्तान के मुंह पर करारे तमाचे की तरह देखा जा रहा था। हालांकि बाद में यह कहा गया कि नवाज के बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया। गौरतलब है कि पाकिस्तान हमेशा से ही भारत में हो रहे आतंकी हमले में अपनी भूमिका को सिरे से खारिज करता रहा है।