फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Hafiz Saeed offered to help United States

हाफिज ने की अमेरिका को मदद की पेशकश

Wed, 31 Oct 2012 07:08 AM IST
बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Updated Wed, 31 Oct 2012 07:08 AM IST
विज्ञापन
Hafiz Saeed offered to help United States

अमेरिका ने उन पर एक करोड़ डॉलर का इनाम रखा है, उसी व्यक्ति ने तूफ़ान सैंडी से प्रभावित अमेरिका को सहायता की पेशकश की है।

विज्ञापन


वर्ष 2008 के मुंबई हमले के अभियुक्त हाफिज मुहम्मद सईद ने अमेरिका में आए तूफ़ान के बाद मदद की पेशकश की है।

सैंडी तूफान ने न्यूयॉर्क समेत अमरीका के कई राज्यों में भारी तबाही मचाई है।

हाफिज मुहम्मद सईद प्रतिबंधित लश्कर-ए-तैबा के संस्थापक हैं और जमात उद दावा के मुखिया भी।

एक बयान जारी करके हाफिज सईद ने जमात उद दावा की तरफ से मदद की पेशकश की है। सईद ने कहा है कि तूफान और बाढ़ से पीड़ित अमेरिका लोगों की वो हर तरह से मदद करना चाहते हैं।
विज्ञापन


हर तरह की मदद के लिए तैयार
हाफिज सईद ने कहा है कि अगर अमेरिका सरकार इजाजत दे तो जमात उद दावा अपने स्वयंसेवकों और डॉक्टरों समेत भोजन, दवाइयां और दूसरी वस्तुएं अमरीका भेज सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सईद का कहना है, “अमेरिका हमारे लिए भले कोई भी राय रखता हो, भले ही हमारे सिर पर इनाम रखा हो, लेकिन पैगंबर मुहम्मद साहब के अनुयायी होने के नाते इस मुश्किल वक्त में हम अमेरिका की मदद करना अपना धर्म समझते हैं।”

2008 में मुंबई पर हुए हमले में भारत हाफिज मोहम्मद सईद को प्रमुख संदिग्ध मानता है । इस हमले में 166 लोगों की मौत हुई थी।

हालांकि, जमात उद दावा हमेशा ही इस आरोप को खारिज करता रहा है।

पाकिस्तान में ये संस्था राहत कार्यों के लिए जानी जाती है, जिसने 2005 में कश्मीर में भूकंप और 2010 की बाढ़ में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

मुंबई हमले के बाद हाफिज सईद को घर में नजरबंद कर दिया गया था लेकिन 2009 में छोड़ दिया गया क्योंकि पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट को उनके खिलाफ पर्याप्त सबूत नहीं मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed