फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Hafiz Saeed Meets Pakistani Sikhs for anti India propaganda

हाफिज सईद की पाक के सिखों के साथ खास बैठक, भारत के खिलाफ भड़काया

Tue, 01 May 2018 04:00 AM IST
एजेंसी, लाहौर
एजेंसी, लाहौर Updated Tue, 01 May 2018 04:00 AM IST
विज्ञापन
Hafiz Saeed Meets Pakistani Sikhs for anti India propaganda

मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड और जमात-उद-दावा के सरगना हाफिज सईद ने ननकाना साहिब में पाकिस्तानी सिखों के साथ एक विशेष बैठक कर आगामी चुनाव में अपने राजनीतिक दल के लिए समर्थन मांगा है। 

विज्ञापन


सईद ने उन्हें भड़काते हुए कहा, ‘सिख बहादुर कौम है, लेकिन भारत में उन पर अत्याचार किए जा रहे हैं। पाक सरकार इसके खिलाफ आवाज नहीं उठाती, क्योंकि वह भारत से दोस्ती चाहती है।’
विज्ञापन

 
सईद की पाकिस्तानी सिख नेताओं के साथ यह बैठक शुक्रवार को हुई थी। लाहौर से 80 किलोमीटर दूर ननकाना साहिब में जमात-उद-दावा के कार्यालय में सईद पाकिस्तान सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के महासचिव गोपाल सिंह चावला से मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाक के पंजाब सूबे के ननकाना साहिब में काफी संख्या में सिख रहते हैं। सिख नेताओं के साथ हुई इस बैठक में सईद की पार्टी मिल्ली मुस्लिम लीग (एमएमएल) का प्रमुख सैफुल्लाह खालिद भी मौजूद था। 


एमएमएल प्रतिबंधित संगठन जमात-उद-दावा का राजनीतिक चेहरा है। हालांकि पाक के गृहमंत्रालय के एतराज के बाद अब तक चुनाव आयोग ने पार्टी के तौर पर एमएमएल का रजिस्ट्रेशन नहीं किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed