फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Hafiz Saeed led JuD rebrands under new name Tehreek Azadi Jammu and Kashmir

हाफिज सईद के संगठन का बदला नाम, 5 को मनाएगा 'कश्मीर डे'

Sat, 04 Feb 2017 07:54 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 04 Feb 2017 07:54 PM IST
विज्ञापन
Hafiz Saeed led JuD rebrands under new name Tehreek Azadi Jammu and Kashmir

भारत के सबसे बड़े दुश्मन और मुंबई हमले के मास्टरमाइंड जमात-उद-दावा चीफ ने संगठन का नाम बदल दिया है। अब इस संगठन का नाम तहरीक-ए-आजादी-ए-कश्मीर होगा।

विज्ञापन


अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक संगठन का नाम उस वक्त बदला गया है जब कुछ दिनों पहले ही जेयूडी प्रमुख सईद को पाकिस्तानी सरकार द्वारा नजरबंद किया गया है। खुद को नजरबंद किए जाने के हफ्ते भर पहले हाफिज ने संगठन का नाम बदले जाने के संकेत दिए थे।
विज्ञापन


हाफिज सईद को लाहौर में उसके घर पर नजरबंद करके बाहर कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच रखा गया है। सूत्रों के मुताबिक हाफिज के संगठन पर बैन लगाने की पाकिस्तान सरकार की कोशिशों की वजह से संगठन का नाम बदला गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए बदला संगठन का नाम

Hafiz Saeed led JuD rebrands under new name Tehreek Azadi Jammu and Kashmir

हाफिज ने पाकिस्तान के भीतर अपनी गतिविधियों पर कसते हुए शिकंजे से खुद को बचाने के लिए संगठन का नाम बदलने का फैसला किया है। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक दो संगठनों ने TAJK नाम से काम करना शुरू कर दिया है।

ये संगठन 5 फरवरी को पाकिस्तान के भीतर 'कश्मीर डे' तहत एक कार्यक्रम का आयोजन करने जा रहा है। लाहौर समेत पाकिस्तान के अलग-अलग शहरों में कार्यक्रम के बैनर लगाए गए हैं।

संगठन रविवार को लाहौर में शाम की प्रार्थना के बाद 'बिग कश्मीर' कांफ्रेंस का आयोजन करने जा रहा है।

संगठन पर रखी जा रही नजर

Hafiz Saeed led JuD rebrands under new name Tehreek Azadi Jammu and Kashmir

टीएजेके ने दोबारा से अपनी सक्रिय गतिविधियों जिनमें पंजाब, लाहौर समेत पाकिस्तान के कई शहरों में एंबुलेंस सर्विस को फिर से शुरू कर दिया है। सईद के संगठन के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को 100 लोगों को ले जाने वाली नाव के रवि नदी में पलटने पर बचाव कार्य किया था।

एक पुलिसकर्मी कहते हैं कि सईद के संगठन पर कड़ी नजर रखी जा रही है और जरूरी कार्रवाई की जाएगी। ये एक संवेदनशील मुद्दा है अगर संगठन किसी भी तरह की आपत्तिजनक गतिविधि को अंजाम देता है तो उससे निपटा जाएगा।

सईद को नजरबंद किए जाने के बाद सईद के संगठन जेयूडी और एफआईएफ सोमवार से बंद हैं। इन दोनों ही संगठनों पर आतंकवाद निरोधी एक्ट 1997 के तहत नजर रखी जा रही है। सोमवार को हाफिज सईद और उसके साथियों को नजरबंद किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed