फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Hafiz Saeed launches intense election campaign across Pakistan

चुनाव प्रचार में भारत के खिलाफ जहर उगल रहा आतंकी सईद

Thu, 05 Jul 2018 05:53 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर अजाला,लाहौर
वर्ल्ड डेस्क, अमर अजाला,लाहौर Updated Thu, 05 Jul 2018 05:53 AM IST
विज्ञापन
Hafiz Saeed launches intense election campaign across Pakistan

मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद ने 25 जुलाई को पाकिस्तान में होने वाले आम चुनाव के लिए अपने उम्मीदावरों का जोरदार तरीके से प्रचार शुरू कर दिया है। अपने इस चुनाव प्रचार में वह भारत के खिलाफ जहर उगल रहा है। सईद कह रहा है कि भारत उसकी नदियों पर बांध बना रहा है, जिससे पाकिस्तान में पानी का संकट खड़ा हो जाएगा।

विज्ञापन


इसलिए ऐसे उम्मीदवारों का चयन करो जो भारत को पाकिस्तान की नदियों पर बांध बनाने से रोक सकें। ताकि पाकिस्तान में पानी का संकट खड़ा न हो सके। बता दें कि भारत द्वारा सिंधु नदी पर बांध परियोजना जारी है, जिसके खिलाफ पाकिस्तान संयुक्त राष्ट्र का रुख भी कर चुका है लेकिन उसे सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन


इसके अलावा चुनाव प्रचार में वह कश्मीर की आजादी का भी राग अलापता नजर आया। उसने लोगों से अपील की कि वह हमारे उम्मीदवारों को वोट दें ताकि भारत अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सके। उसने दावा किया कि हमारा राजनीति में उतरने का मकसद सिर्फ भारत को सबक सिखाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि आतंकी संगठन जमात-उद-दावा की कथित राजनीतिक पार्टी मिल्ली मुस्लिम लीग (एमएमएल) की ओर से उम्मीदवार उतरने थे। लेकिन एमएमएल को चुनाव आयोग द्वारा राजनीतिक पार्टी का दर्जा नहीं मिलने के बाद अब सईद ने अल्लाह-हू-अकबर तहरीक नाम की एक पार्टी से अपने उम्मीदवारों को खड़ा किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed