फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Hafiz Saeed asks for lifting of travel ban

पाक से बाहर जाने पर लगा बैन हटाने के लिए हाफिज सईद ने लिखा लेटर

Thu, 16 Feb 2017 06:49 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 16 Feb 2017 06:49 PM IST
विज्ञापन
Hafiz Saeed asks for lifting of travel ban

जमात-उद-दावा के प्रमुख हाफिज सईद ने अपने ऊपर लगे प्रतिबंध को हटाने की मांग पाकिस्तान सरकार से किया है। उसने सरकार से कहा है कि उसका नाम उस सूची से तत्काल हटाया जाए जो देश से बाहर जाने को लेकर उस पर प्रतिबंध लगाती है। गौरतलब है कि पाकिस्तान सरकार ने हाफिज सईद को उसके 37 साथियों के साथ देश छोड़ने पर रोक लगाई है। 

विज्ञापन


हाफिज सईद ने दावा किया कि उससे न तो सुरक्षा को कोई खतरा है और न ही उसका संगठन आतंकवादी गतिविधियों में कभी शामिल रहा है।  

मुंबई हमले के मास्टरमाइंड सईद ने गृहमंत्राी चौधरी निसार अली खान को लिखे पत्र में कहा, 38 लोगों को सूची में डालने वाले 30 जनवरी 2017 को जारी ज्ञापन पत्र को तत्काल वापस लिया जाना चाहिए। 
विज्ञापन


पाकिस्तान ने सईद का नाम एग्जिट कंट्रोल लिस्ट में शामिल किया है। साथ ही उसके चार सहयोगियों को उनके घर में नजरबंद किया गया। इसके अलावा गृह मंत्राालय ने जमात उद दावा और एफआईएफ को छह महीने के लिए निगरानी-सूची में डाल दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Hafiz Saeed asks for lifting of travel ban
d

सईद ने सरकार के निर्णय का विरोध करते हुए कहा, जमात उद दावा संगठन पाकिस्तान में किसी आतंकवादी गतिविधि में कभी शामिल नहीं रहा और संगठन पर आतंकवाद या संपत्ति को नुकसान पहंचाने संबंधी किसी घटना का कभी आरोप नहीं लगा।

उसने तर्क दिया कि संघीय या प्रांतीय सरकारों ने किसी अदालत में उसके खिलाफ कभी कोई सामग्री पेश नहीं की।

उसने वर्ष 2009 में उसके खिलाफ एक मामले में लाहौर उच्च न्यायालय की एक पूर्ण पीठ की टिप्पणी का हवाला दिया। अदालत ने कहा था, मौजूदा मामले में सरकार के पास इस बात का कोई सबूत नहीं है कि याचिकाकर्ता से पाकिस्तान की सुरक्षा को कोई खतरा है और केवल संयुक्त राष्ट प्रस्ताव के आधार पर किसी की स्वतंत्राता में अवरोध पैदा नहीं किया जा सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed