फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   gunmen kill pakistan lead prosecutor investigating benazir bhutto assassination

बेनजीर हत्याकांड: सरकारी वकील की हत्या

Fri, 03 May 2013 06:55 PM IST
Updated Fri, 03 May 2013 06:55 PM IST
विज्ञापन
gunmen kill pakistan lead prosecutor investigating benazir bhutto assassination

पाकिस्तान की पूर्व नेता बेनज़ीर भुट्टो के हत्या के मामले की जांच कर रहे सरकारी वकील चौधरी जुल्फिकार अली की गोली मार कर हत्या कर दी गई है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार चौधरी जुल्फिकार को उस समय गोली मारी गई, जब वे इस मामले की सुनवाई के लिए अदालत जा रहे थे।

गोली लगने के कारण ड्राइवर से कार का नियंत्रण छूट गया जिसकी वजह से राह में चल रही एक महिला की भी मौत हो गई।

चौधरी जुल्फिकार साल 2008 में मुंबई हमले से जुड़े मुकदमें में भी सरकारी वकील हैं। राजधानी इस्लामाबाद में हुई घटना के कारणों पर पुलिस ने अभी कुछ नहीं कहा है।
विज्ञापन


बेनज़ीर भुट्टो की हत्या दिसंबर 2007 में रावलपिंडी में चुनाव प्रचार के दौरान हुए धमाके में हो गई थी।

पाकिस्तान के पूर्व सेना प्रमुख और राष्ट्रपति परवेज़ मुशर्रफ़ पर इस रैली के दौरान बेनज़ीर भुट्टो को अपर्याप्त सुरक्षा देने के आरोप लगाए गए थे, हालांकि उन्होंने इन आरोपों को खारिज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आम चुनाव लड़ने की मंशा के साथ परवेज मुशर्रफ हाल ही में पाकिस्तान वापस लौटे थे हालांकि अदालत ने उन्हें चुनाव लड़ने की मंजूरी नहीं दी।

उन्हें घर में ही नजरबंद कर दिया गया और इस बीच उन पर लगे आरोपों की जांच हो रही है, वे खुद पर लगे आरोपों का खंडन करते हैं।

पाकिस्तान में अभी तक बेनज़ीर भुट्टो की हत्या के मामले में किसी भी व्यक्ति को दोषी नहीं ठहराया गया है।

गोलियों से छलनी
पुलिस का कहना है कि शुक्रवार सुबह चौधरी जुल्फिकार इस मामले की सुनवाई के लिए आतंकवाद निरोधी अदालत जा रहे थे जब उनकी कार पर हमला किया गया।

उनके अनुसार हमलावरों ने कार को गोलियों से छलनी कर दिया और इस हमले में सरकारी वकील बुरी तरह से घायल हो गए। बाद में उनकी अस्पताल में मौत हो गई।

इस हमले के दौरान ड्राइवर ने कार पर नियंत्रण खो दिया जिसकी वजह से राह पर चलती एक महिला की भी मौत हो गई और वकील के अंगरक्षक घायल हो गए।

ये हमला इस्लामाबाद के जी-9 सेक्टर में किया गया जहां सरकारी वकील रहते थे। हमलावार गोलीबारी के बाद फ़रार हो गए। पाकिस्तान के चर्चित अखबार डॉन के अनुसार इस्लामाबाद और रावलपिंडी में वकीलों ने इस हत्या के बाद हड़ताल की घोषणा कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed