फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Government holiday announced on Holi and Diwali in Pakistan

पाक में अब होली, दिवाली पर सरकारी छुट्टी

Wed, 16 Mar 2016 04:35 PM IST
एजेंसी/इस्लामाबाद
एजेंसी/इस्लामाबाद Updated Wed, 16 Mar 2016 04:35 PM IST
विज्ञापन
Government holiday announced on Holi and Diwali in Pakistan
एक-दूसरे पर रंग फेंकते पाकिस्तानी हिंदू - फोटो : Getty Images

पाकिस्तान के इतिहास में पहली बार अब होली, दिवाली और इस्टर के त्योहार पर अल्पसंख्यक समुदायों के लिए सरकारी छुट्टी होगी। नेशनल असेंबली में मंगलवार को इस बाबत प्रस्ताव पारित हो गया। अब सरकार के लिए होली, दिवाली और ईस्टर पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा करने का रास्ता साफ हो गया है।

विज्ञापन


पीएमएल-एन के हिंदू सांसद रमेश कुमार वांकवान ने अल्पसंख्यक समुदाय के त्योहारों पर अवकाश घोषित किए जाने का प्रस्ताव पेश किया। उन्होंने कहा कि सरकार को इस बाबत फैसला लेना चाहिए। धार्मिक मामलों के राज्यमंत्री पीर अमीनुल हसनत शाह ने सदन में कहा कि गृह मंत्रालय पहले ही सरकारी संस्थानों के प्रमुखों को अल्पसंख्यकों के त्योहारों पर छुट्टी देने की अनुमति दे चुका है।
विज्ञापन


सूचना मंत्री परवेज राशिद ने कहा कि पाकिस्तान में दुनिया के दूसरे देशों की तुलना में सबसे ज्यादा सार्वजनिक अवकाश हैं। ऐसे में अवकाशों की संख्या की समीक्षा की जरूरत है। राशिद ने कहा कि उन्हें अल्पसंख्यकों के लिए त्योहारों पर छुट्टी दिए जाने पर कोई आपत्ति नहीं है। दूसरे धर्म को मानने वाले लोगों के साथ किसी प्रकार का भेदभाव नहीं होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed