फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   General Qamar Bajwa confirmed the death sentences for 14 terrorists

पाकिस्तान: 150 बच्चों की हत्या करने वाले 14 हत्यारों को सजा-ए-मौत

Sat, 27 Oct 2018 10:25 AM IST
भाषा, इस्लामाबाद
भाषा, इस्लामाबाद Updated Sat, 27 Oct 2018 10:25 AM IST
विज्ञापन
General Qamar Bajwa confirmed the death sentences for 14 terrorists
कमर जावेद बाजवा

पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा ने सैन्य अदालतों द्वारा दोषी करार दिए गए 14 आतंकवादियों को मौत की सजा देने की पुष्टि कर दी है। दिसंबर, 2014 में पेशावर के एक स्कूल में 150 बच्चों की हत्या किए जाने के बाद पाकिस्तान में आतंकवादियों के खिलाफ मुकदमों की सुनवाई तेजी से करने के लिए सैन्य अदालतों का गठन किया गया था।

विज्ञापन


सेना ने कहा कि बाजवा ने 14 खुंखार आतंकवादियों को सुनाई गई सजा-ए-मौत की पुष्टि कर दी है । ये सभी आतंकवाद से जुड़े गंभीर अपराधों में शामिल थे। ये सभी सशस्त्र बलों पर हमला करने, कानून प्रवर्तन एजेंसी पर हमला करने, मासूमों की हत्या करने और शिक्षण संस्थानों को नष्ट करने के दोषी पाये गए।
विज्ञापन


पाकिस्तानी सेना की मीडिया इकाई ने कहा, 'उन्होंने 22 लोगों की हत्या कर दी, जिसमें तीन नागरिक और 19 सुरक्षाबल शामिल हैं। इसके साथ ही इन घटनाओं में 23 लोग घायल हुए हैं। इन आतंकवादियों पर विशेष सैन्य अदालत में मुकदमा चला, जहां इन्होंने अपना अपराध कबूल लिया था।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed