पाक गवर्नर के हत्यारे के जनाजे में उमड़ा जन सैलाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान पंजाब के गवर्नर सलमान तासीर के कातिल मुमताज कादरी को फांसी दिए जाने के बाद उनके नमाजे जनाजा के लिए रावलपिंडी में 50 हजार लोग इकट्ठा हुए हैं। गवर्नर सलमान तासीर ईशनिंदा कानून के विरोधी थे और उनके सुरक्षा गार्ड मुमताज कादरी ने उनकी 2011 में हत्या कर दी थी।
उस समय सलमान तासीर के हत्यारे कादरी को कई कट्टरपंथी इस्लामी लोगों ने 'हीरो' माना था। सोमवार को मुमताज कादरी को फांसी दे दी गई।
इसके बाद पाकिस्तान के कुछ शहरों में विरोध प्रदर्शन भी हुए। रावलपिंडी में सख्त सुरक्षा इंतजामों के बीच में चल रहा कादरी का नमाजे जनाजा के दौरान कई लोग उनके ताबूत पर फूल बरसा रहे हैं।
मौत की सजा माफ करने की थी मांग
पूरे रास्ते में और राजधानी इस्लामाबाद में हजारों पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। कादरी को रावलपिंडी के लियाकत बाग पार्क में दफन किया जाऐगा। पाकिस्तान में ईशनिंदा कानून बहुत सख्त है और इसके तहत अगर कोई इस्लाम का अपमान करता है तो उसे मौत की सजा भी हो सकती है।
मानवाधिकार संगठनों का आरोप है कि पाकिस्तान के विवादास्पद ईशनिंदा कानून को निजी रंजिश निकालने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। तासीर ने राष्ट्रपति से ईशनिंदा कानून के तहत मौत की सजा पाने वाली एक ईसाई महिला को माफी देने की अपील की थी।