फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   friendship with China is base of pakistan's foreign policy said Imran khan

पाक विदेश नीति का आधार है, चीन से दोस्ती : इमरान खान

Tue, 11 Sep 2018 02:38 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 11 Sep 2018 02:38 AM IST
विज्ञापन
friendship with China is base of pakistan's foreign policy said Imran khan
Imran khan

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का कहना है कि चीन के साथ हर मौसम दोस्ती पाकिस्तान की विदेश नीति का आधार है। इसके साथ ही उन्होंने 50 अरब डॉलर के विवादित चीन पाकिस्तान आर्थिक गलियारा (सीपीईसी) को लागू करने का वादा किया।

विज्ञापन

 

रविवार को चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने इमरान खान से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय सामरिक संबंधों को मजबूत करने की उम्मीद जताई। इस दौरान उन्होंने 50 अरब डॉलर के सीपीईसी को पूरा करने का भी वादा किया।

विज्ञापन


अपनी तीन दिवसीय पाक यात्रा पर वांग शुक्रवार को पहुंचे थे। पाक प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक बयान में कहा कि विदेश मंत्री ने दोनों देशों के नागरिकों के आपसी लाभ के लिए सीपीईसी की महत्ता को रेखांकित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं पाकिस्तान के नए राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने कहा कि चीन के साथ दोस्ती पाकिस्तान की राष्ट्र नीति है और पिछले पांच दशकों में पाकिस्तान ने चीन के साथ दोस्ती का पूरा सम्मान किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed