अफगानिस्तान की तरफ से कुर्रम एजेंसी में दागी गईं 4 मिसाइलें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाक- अफगान बॉर्डर की तरफ से रविवार सुबह कुर्रम एजेंसी की ओर चार मिसाइल दागी गईं। स्थानीय प्रशासन के प्रवक्ता के मुताबिक इस हमले के बाद इलाके में तनाव पैदा हो गया, हालांकि इससे किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ।
पाकिस्तान के अखबर 'द डान' के मुताबिक एक मिसाइल शिंगक क्षेत्र की एक दुकान में दागी गई, वहीं दूसरी मिसाइल मस्जिद के नजदीक गिरी, इसके अलावा अन्य दो मिसाइल काचीन के कब्रिस्तान के पास गिरीं। प्रवक्ता ने दावा किया कि मिसाइल अफगानिस्तान के पख्तिया प्रांत की तरफ से दागी गईं।
कुर्रम बेहद संवेदनशील आदिवासी क्षेत्र है जो कि तीन तरफ से अफगान प्रांतों से घिरा हुआ है। इनमें से एक जगह तो ऐसी है जो कि सीमापार आतंकवादी हलचल के लिए मुख्य मार्गों में से एक है।
पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनावपूर्ण रिश्ते
पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनावपूर्ण रिश्ते हैं। दोनों ही तरफ के अधिकारी आतंकवादी गतिविधियों को लेकर एक-दूसरे पर आरोप लगाते रहे हैं। अफगानिस्तान से पाकिस्तान की बॉर्डर क्रॉसिंग, सिंध की लाल शाहबाज कलंदर दरगाह पर हुए आत्मघाती हमले के बाद सील कर दी गई। ये हाल ही के हमलों में देश का सबसे घातक हमला था।
सैन्य नेतृत्व ने दावा किया था कि अफगानिस्तान में सक्रिय आतंकवादियों की तरफ से हमले किए गए। हालांकि दोनों देशों के बीच तोरखम में व्यापार फिर से शुरू हो गया है, वहीं कुर्रम एजेंसी के खारलाची इलाके में सीमा 16 फरवरी, 2017 से बंद है।