{"_id":"5b19d3ac4f1c1bf96e8b6fa7","slug":"former-president-general-musharraf-gets-permission-to-contest-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट से पूर्व राष्ट्रपति जनरल मुशर्रफ को चुनाव लड़ने की मिली अनुमति","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट से पूर्व राष्ट्रपति जनरल मुशर्रफ को चुनाव लड़ने की मिली अनुमति
एजेंसी, इस्लामाबाद
Updated Fri, 08 Jun 2018 06:24 AM IST
विज्ञापन
Pervez Musharraf
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने बृहस्पतिवार को पूर्व राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ को सशर्त आम चुनाव लड़ने की अनुमति दे दी है। सुप्रीम कोर्ट के इस आदेश के बाद मुशर्रफ 25 जुलाई को होने वाले आम चुनाव के लिए नामांकन दायर कर सकते हैं। पाकिस्तान के मुख्य न्यायाधीश साकिब निसार की अध्यक्षता में तीन जजों की पीठ ने 71 वर्षीय मुशर्रफ को 13 जून तक अदालत के समक्ष पेश होने को कहा है। मुशर्रफ इस समय दुबई में हैं।
पीठ 2013 में पेशावर हाईकोर्ट द्वारा उन्हें आजीवन अयोग्य ठहराये जाने के खिलाफ मुशर्रफ की समीक्षा याचिका पर सुनवाई कर रही थी। अदालत ने मुशर्रफ को लाहौर रजिस्ट्री से पहले पेश होने को कहा है। साथ ही अदालत ने सरकार को उन्हें गिरफ्तार नहीं करने का भी निर्देश दिया। मुशर्रफ ऑल पाकिस्तान मुस्लिम लीग (एपीएमएल) के प्रमुख हैं। मुशर्रफ 2016 से दुबई में स्वयं निर्वासन का जिंदगी बिता रहे हैं। मुशर्रफ 1999 से 2008 तक पाकिस्तान के राष्ट्रपति रहे। पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो हत्या मामले में उन्हें भगोड़ा करार दिया गया है।