फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Former Pakistani Prime Minister Nawaz Sharif wife Kulsoom Nawaz recovering after surgery

कामयाब रहा पूर्व पाक पीएम नवाज शरीफ की पत्नी का ऑपरेशन, गले के कैंसर से जूझ रही थीं कुलसुम

Sat, 02 Sep 2017 02:14 PM IST
amarujala.com- Presented By: त्रिनाथ त्रिपाठी
amarujala.com- Presented By: त्रिनाथ त्रिपाठी Updated Sat, 02 Sep 2017 02:14 PM IST
विज्ञापन
Former Pakistani Prime Minister Nawaz Sharif wife Kulsoom Nawaz recovering after surgery
kulsum nawaz sharif

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के पत्नी कुलसुम नवाज के गले में कैंसर की सर्जरी लंदन के एक अस्पताल में सफलतापूर्वक की गई। पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (ब्रिटेन) के सूचना सचिव इकबाल संधू ने इस बाबत जानकारी देते हुए कहा कि शुक्रवार को कुलसुम नवाज को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

विज्ञापन


प्राइमरी स्टेज की लिंफोमा की सर्जरी
इकबाल ने कहा, ''कुलसुम को बृहस्पतिवार को प्राइमरी स्टेज की लिंफोमा की सर्जरी से गुजरना पड़ा। अब वह घर पर आराम कर रही हैं। उनके डॉक्टरों की सलाह के बाद आगे का इलाज किया जाएगा।''
विज्ञापन


पढ़ें:- भ्रष्टाचार का आरोप लगते ही भाग निकले कुछ देश के प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति
विज्ञापन
विज्ञापन


संधू ने कहा कि शरीफ शुक्रवार सुबह लंदन स्थित पाकिस्तान उच्चायोग में ईद की नमाज अदा की। इस दौरान उनके दोनों बेटे भी मौजूद थे। शरीफ के भाई और पंजाब प्रांत के मुख्यमंत्री शहबाज शरीफ ने ट्वीट कर कहा, ''हम अल्लाह के शुक्रगुजार हैं कि कुलसुम भाभी की सर्जरी सफलतापूर्वक हो गई। वह जल्दी ठीक हो जाएंगी।''


मेडिकल चेक-अप के दौरान हुआ था खुलासा
आपको बता दें कि हाल ही में एक मेडिकल चेक-अप के दौरान इस बात का खुलासा हुआ था कि पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की पत्नी कुलसूम नवाज गले के कैंसर से जूझ रही हैं, जोकि प्राइमरी स्टेज में था।

कुलसूम ने नेशनल असेंबली के लिए भरा था पर्चा
आपको बता दें कि पनामा पेपर्स केस में 28 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट द्वारा नवाज शरीफ को अयोग्य ठहराए जाने के बाद कुलसूम ने नेशनल असेंबली के लिए पर्चा भरा था। खबरों के मुताबिक कुलसूम की उम्र करीब 65 साल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed