{"_id":"58e09d594f1c1b483e5b3cdf","slug":"former-pakistan-minister-rehman-malik-became-april-fool","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान के पूर्व मंत्री बने 'अप्रैल फूल', सरकार को दी चेतावनी","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
पाकिस्तान के पूर्व मंत्री बने 'अप्रैल फूल', सरकार को दी चेतावनी
amarujala.com- Presented by: हर्षित गौतम
Updated Sun, 02 Apr 2017 12:21 PM IST
विज्ञापन
रहमान मलिक
पाकिस्तान के पूर्व आंतरिक मंत्री रहमान मलिक शनिवार को उस वक्त मजाक के शिकार हो गए जब उन्होंने एक फेक स्टोरी पर गंभीर कमेंट जारी कर दिया। पाकिस्तान की वेबसाइट एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने अप्रैल फूल के दिन एक फेक खबर प्रकाशित की, जिसमें इस्लामाबाद के एयरपोर्ट का नाम चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के नाम पर रखने का जिक्र किया गया था।
विज्ञापन
एक्सप्रेस ट्रिब्यून में इस खबर के प्रकाशित होने के बाद पीपीपी (पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी) के नेता रहमान मलिक ने इस मामले में गंभीर प्रतिक्रिया देते हुए सरकार को चेतावनी दे डाली कि अगर सरकार एयरपोर्ट का नाम बदलने की कोशिश करेगी तो उनकी पार्टी इस मामले को बड़े स्तर पर उठाएगी।
विज्ञापन
मीडिया को दिए गए बयान में मलिक ने कहा कि सरकार को ऐसे किसी फैसले से बचना चाहिए जो लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाए। उन्होंने ये भी कहा कि इससे पूर्व में कभी ऐसा नहीं किया गया कि नेशनल हीरोज के नाम पर रखे गए संस्थाओं के नाम बदले गए हों। मामले पर मलिक ने सरकार से सफाई भी मांगी।
विज्ञापन