{"_id":"5ae9ca2d4f1c1bed778b630a","slug":"former-pakistan-foreign-minister-has-challenged-his-disqualification-in-the-supreme-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री ने अपनी अयोग्यता को सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री ने अपनी अयोग्यता को सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती
एजेंसी, इस्लामाबाद
Updated Wed, 02 May 2018 07:54 PM IST
विज्ञापन
पाक विदेश मंत्री
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री ख्वाजा आसिफ ने संसद की सदस्यता से उन्हें अयोग्य ठहराने के हाईकोर्ट के फैसले को बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी। इस्लामाबाद हाईकोर्ट की तीन सदस्यीय पीठ ने पिछले सप्ताह आसिफ को संसद की सदस्यता के लिए अयोग्य ठहराया था।
विज्ञापन
आसिफ को 2013 के चुनाव में अपने यूएई वर्क परमिट का ब्योरा छिपाने के लिए संविधान के अनुच्छेद 62 (1) ( एफ ) के तहत अयोग्य ठहराया गया था। संविधान का अनुच्छेद 62 संसद के किसी सदस्य के लिए ‘सादिक और अमीन’ (ईमानदार और भरोसेमंद) होने की पूर्व शर्त निर्धारित करता है।
विज्ञापन
इसी प्रावधान के तहत पनामा पेपर्स मामले में 28 जुलाई 2017 को पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को अयोग्य ठहराया गया था। उच्च न्यायालय के फैसले के कुछ ही घंटे बाद पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने औपचारिक रूप से 68 वर्षीय आसिफ के नेशनल असेंबली का सदस्य नहीं रहने को लेकर अधिसूचना जारी की थी।
विज्ञापन