{"_id":"5af92ad04f1c1bd6408b533e","slug":"former-interior-minister-of-pakistan-said-india-is-responsible-for-mumbai-attacks","type":"story","status":"publish","title_hn":"अकड़ में पाकिस्तान: पूर्व गृहमंत्री का दावा, भारत ने खुद कराया था मुंबई पर हमला","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
अकड़ में पाकिस्तान: पूर्व गृहमंत्री का दावा, भारत ने खुद कराया था मुंबई पर हमला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 14 May 2018 01:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के पूर्व गृह मंत्री रहमान मलिक ने मुंबई हमलों पर विवादित बयान दिया है। उन्होंने मुबंई हमलों के लिए भारत को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि 'मुंबई हमला रॉ का एक ऑपरेशन था जिसे पश्चिमी देशों से समर्थन मिला था और यह इसलिए किया गया जिससे कश्मीर में किये जा रहे मानवाधिकारों के उल्लंघन से दुनिया का ध्यान हटाया जा सके।'
विज्ञापन
मुंबई हमले में पाकिस्तान का कोई हाथ नहीं: मलिक
रविवार को दिये इस बयान में उन्होंने यह भी कहा कि 'पाकिस्तान का मुंबई हमलों में कोई हाथ नहीं था, पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ अपने बयान को वापस ले लें क्योंकि इससे पाकिस्तान की छवि पर गलत असर पड़ रहा है।'
विज्ञापन
मुंबई हमलों पर क्या कहा था नवाज शरीफ ने
आपको बता दें कि हालही में दिये इंटरव्यू के दौरान नवाज शरीफ ने यह बात मानी थी कि मुंबई हमलों में पाकिस्तानी आतंकियों का हाथ था। हालांकि बाद में नवाज ने कहा था कि उनके बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया।
विज्ञापन
स्टेट एक्टर्स और नॉन स्टेट एक्टर्स में फर्क करें नवाज: मलिक
मलिक ने कहा कि 'नवाज को स्टेट एक्टर्स और नॉन स्टेट एक्टर्स में फर्क करना चाहिए। नॉन स्टेट एक्टर्स केवल अपने मकसद के लिए काम करते हैं। नवाज का इस मामले में दिया गया बयान पूरी तरह से अलग है। इस मामले को नेशनल डिफेंस काउंसिल की मीटिंग में भी उठाया गया जिसकी अध्यक्षता प्रधानमंत्री ने की है।'
मलिक ने कहा कि 'हमारे नॉन स्टेट एक्टर्स को भारतीय खुफिया एजेंसी रॉ के द्वारा प्रयोग किया जा रहा है।' उन्होंने अंसारी ब्रदर्स को पाकिस्तान को सौंपने की मांग की। उन्होंने कहा कि 'रॉ और आरएसएस का समझौता एक्सप्रेस में खुलासा करने वाले ईमानदार डीआईजी मिस्टर कारक्रे को भारत ने मार दिया।'
हेडली पैदा पाकिस्तान में हुआ लेकिन उसका प्रयोग यूएसए ने किया: मलिक
मलिक ने डेविड हेडली पर भी बयान जारी किया। उन्होंने कहा कि 'हेडली का जन्म पाकिस्तान में हुआ था लेकिन उसे यूएसए ने बढ़ावा दिया था और उसने रॉ की मदद से भारत में ट्रैवल एजेंट के रूप में काम करना शुरू किया था। वह रॉ के जरिये ही पांच बार पाकिस्तान आया।'