फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   former imam of red mosque again active for caliphate rule and inspires new generations

फिर सक्रिय हुआ लाल मस्जिद का इमाम अब्दुल अजीज उर्फ 'मुल्ला बुर्का', पाक में चाहता है खलीफा-राज

Fri, 29 Sep 2017 07:52 AM IST
एएफपी, इस्लामाबाद
एएफपी, इस्लामाबाद Updated Fri, 29 Sep 2017 07:52 AM IST
विज्ञापन
former imam of red mosque again active for caliphate rule and inspires new generations
Maulana Abdul Aziz

पाकिस्तान की लाल मस्जिद का इमाम अब्दुल अजीज एक बार फिर से सक्रिय होकर मुल्क में खलीफा-राज की स्थापना करने की कोशिश कर रहा है। इसके लिए वह फिर से कट्टरपंथियों की एक नई जमात खड़ा करने में जुट गया है।

विज्ञापन


एक समय पाक नागरिकों ने उसका भारी विरोध किया था और उसे कई बार घर में ही नजरबंद किया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुल्ला बुर्का के नाम से पहचाना जाना वाला इमाम अब्दुल अजीज पाक सेना की कार्रवाई के 10 साल बाद कट्टरपंथियों की नई जमात तैयार करने में लग चुका है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- UN में अब अफगानिस्तान ने भी पाकिस्तान को कहा 'टेरर स्टेट'
विज्ञापन
विज्ञापन


वह पाकिस्तान में ‘खलीफा-राज’ की स्थापना का संदेश दे रहा है। लाल मस्जिद में इमाम रहने के दौरान उसे भड़काऊ भाषणों, पश्चिमी देशों के खिलाफ जिहाद की वकालत और इस्लाम के कट्टरपंथी विचार के लिए जाना जाता था। 10 साल पहले पाकिस्तानी सेना ने इस्लामाबाद में स्थित लाल मस्जिद में छापा भी मारा था मगर उसका प्रभाव खत्म नहीं हो सका है।


इमाम रहने के दौरान वह लाल मस्जिद से जुड़े मदरसों में पढ़ने के लिए आने वाले गरीब और ग्रामीण पृष्ठभूमि के छात्रों को अपना हथियार बनाता था। उसने ऐसे हजारों छात्रों में कट्टरपंथी विचारधारा जहर घोलने का काम किया था। बता दें कि लाल मस्जिद पर कार्रवाई की प्रतिक्रिया में ही पाकिस्तानी तालिबान का गठन हुआ था।

ये भी पढ़ें- आतंक के वो 5 मोस्ट वांटेड चेहरे, जिन्हें सेना ने चुन-चुन कर मारा

इस लिए नाम पड़ा ‘मुल्ला बुर्का’
लाल मस्जिद पर छापेमारी के बाद अब्दुल अजीज बुर्का पहनकर भागने की कोशिश कर रहा था मगर सेना ने उसे गिरफ्तार कर लिया था। इसी घटना के बाद ही उसे ‘मुल्ला बुर्का’ नाम दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed