{"_id":"5aa4d3654f1c1bc0078b48a1","slug":"foreign-minister-khawaja-asif-face-blackened-with-ink","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक विदेश मंत्री को भावनाएं आहत करना पड़ा महंगा, शख्स ने भरी सभा में पोती स्याही ","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
पाक विदेश मंत्री को भावनाएं आहत करना पड़ा महंगा, शख्स ने भरी सभा में पोती स्याही
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 11 Mar 2018 12:34 PM IST
विज्ञापन
Khawaja Asif
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के विदेश मंत्री ख्वाजा आसिफ के चेहरे पर स्याही फेंकने का मामला सामने आया है। आसिफ पंजाब प्रांत में शनिवार देर रात एक सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे, तभी एक शख्स ने उनके चेहरे पर स्याही फेंक दी।
विज्ञापन
स्याही फेंकने वाले शख्स ने आरोप लगाया कि आसिफ ने पैगंबर मोहम्मद के इस्लाम के अंतिम नबी होने की मान्यता को संविधान से बदलने की कोशिश की है, जिसकी वजह से उसकी भावनाएं आहत हुई हैं। स्याही फेंकने की घटना के बाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने संदिग्ध शख्स की पिटाई कर दी और उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
हालांकि आसिफ ने चेहरा धोने के बाद अपना भाषण पूरा किया। उन्होंने कहा कि मैं स्याही फेंकने वाले शख्स को नहीं जानता। यह उनके विरोधियों की साजिश है। आसिफ ने कहा कि मैं इस शख्स को माफ करता हूं और पुलिस से कहूंगा कि इस शख्स को छोड़ दे। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं से उनकी राजनीति पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
हालांकि बाद में स्याही फेंकने वाले शख्स की पहचान फैज रसूल के रूप में हुई। पुलिस ने बताया कि रसूल का किसी पार्टी से संबंध नहीं है। चूंकि आसिफ कोई कार्रवाई नहीं करना चाहते इसलिए पुलिस जरूरी औपचारिकताएं पूरी करने बाद रसूल को छोड़ देगी।