फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   For the first time, for the security issues, Imran Khan went to Army Headquarters

पहली बार पाक सेना मुख्यालय पहुंचे इमरान खान, सुरक्षा मुद्दों की ली जानकारी

Thu, 30 Aug 2018 03:56 PM IST
भाषा, इस्लामाबाद
भाषा, इस्लामाबाद Updated Thu, 30 Aug 2018 03:56 PM IST
विज्ञापन
For the first time, for the security issues, Imran Khan went to Army Headquarters

पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री इमरान खान आज पहली बार रावलपिंडी स्थित सेना मुख्यालय गए जहां उन्हें सुरक्षा मुद्दों से अवगत कराया गया। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के प्रमुख खान ने 25 जुलाई को आम चुनाव में जीत हासिल की थी। ऐसी धारणा है कि पाकिस्तानी राजनीति में अहम भूमिका निभाने वाली पाकिस्तानी सेना ने उनकी पार्टी को जीत दिलाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी। 

विज्ञापन


प्रधानमंत्री के अलावा रक्षा मंत्री परवेज खट्टक, विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी, वित्त मंत्री असद कुमार भी उनके साथ मुख्यालय गए। सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर ने बताया कि सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा ने मुख्यालय में खान का स्वागत किया। गफूर ने बताया, “प्रधानमंत्री को रक्षा, आंतरिक सुरक्षा और अन्य पेशेवर मुद्दों से अवगत कराया गया।” 
विज्ञापन


सोमवार को जनरल बाजवा और प्रधानमंत्री खान के बीच पहली औपचारिक मुलाकात हुई थी और दोनों ने देश में सुरक्षा की स्थिति के साथ ही क्षेत्र में स्थायी शांति एवं स्थिरता सुनिश्चित करने के प्रयासों पर चर्चा की। बाजवा ने बैठक के दौरान खान को प्रधानमंत्री बनने की बधाई भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


देश को 1947 में आजादी मिलने के बाद से देश के इतिहास के लगभग आधे समय में पाकिस्तान पर ताकतवर सेना की हुकुमत रही है। खान और बाजवा के बीच 2017 में पहली बार मुलाकात हुई थी जब क्रिकेटर से नेता बने खान ने बाजवा को उनकी पदोन्नति और सेना प्रमुख के तौर पर नियुक्ति के लिए बधाई दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed