{"_id":"583c3dd14f1c1b2d1ede5469","slug":"focus-to-remain-on-india-border-under-gen-bajwa-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक रक्षा मंत्री बोले- नए सेना प्रमुख की सीमा पर पैनी नजर","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
पाक रक्षा मंत्री बोले- नए सेना प्रमुख की सीमा पर पैनी नजर
एजेंसी/ इस्लामाबाद
Updated Mon, 28 Nov 2016 07:56 PM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान ने नए सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा के पदभार ग्रहण करने के बीच कहा है कि भारत के साथ लगती पूर्वी सीमा पर देश का ध्यान बना रहेगा। जबकि अमेरिका ने उसे पड़ोसियों के खिलाफ आतंकवादी हमलों के लिए अपनी सरजमीं का इस्तेमाल नहीं करने देने के वादे को पूरा करने की याद दिलाई।
विज्ञापन
रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने जियो न्यूज से कहा, ‘सेना की नीति जारी रहेगी और (बाजवा के नेतृत्व में) उसमें तत्काल कोई तब्दीली नहीं होगी।’ उन्होंने कहा, ‘देश की पूर्वी सीमा पर ध्यान बना रहेगा और सशस्त्र बल राष्ट्र के सहयोग से सारी चुनौतियों से निबटेगी।’ उन्होंने कहा, ‘राहील शरीफ ने जो नजीर कायम की है उसे देखते हुए उनकी विरासत जारी रहेगी।’ रक्षा मंत्री ने उम्मीद जताई कि सरकार एवं सैन्य नेतृत्व देश की बेहतरी के लिए मिलकर काम करते रहेंगे।
विज्ञापन
बाजवा पाकिस्तान के निवर्तमान सेना प्रमुख जनरल राहील शरीफ से दुनिया की छठी सबसे बड़ी सेना (सैनिकों की संख्या के लिहाज से) की कमान संभालेंगे। राहील शरीफ ने बतौर सेना प्रमुख सोमवार को राष्ट्रपति ममनून हुसैन और प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से अंतिम बार भेंट की।
विज्ञापन