फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   five accused in honor killing in pakistan

पाकिस्तान में 'ऑनर किलिंग' मामले पर पांच दोषी करार

Sun, 06 Jul 2014 08:12 AM IST
Updated Sun, 06 Jul 2014 08:12 AM IST
विज्ञापन
five accused in honor killing in pakistan

पाकिस्तान की एक अदालत ने एक युवती की पीट पीट कर हत्या करने के मामले में युवती के पिता और दो भाइयों सहित पांच लोगों को दोषी ठहराया है।

विज्ञापन


युवती के परिवार वाले अपनी पसंद के लडके से शादी करने के उसके फैसले से नाराज थे। तीन माह की गर्भवती फरजाना परवीन को ईंटों और लाठियों से पीट पीट कर मार डाला गया था।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों से कहा गया है कि वे सोमवार को लाहौर कोर्ट में बयान दर्ज कराएं।

अंतर्राष्‍ट्रीय स्तर पर पहुंचा मामला

five accused in honor killing in pakistan

सरेआम हुई नृशंस हत्या के इस मामले ने पाकिस्तान में खासा आक्रोश पैदा किया है। हत्या का ये मामला तब और विवादास्पद बन गया जब फरजाना के पति ने ये आरोप लगाया कि पुलिस पूरी घटना के दौरान कथित तौर पर तमाशबीन बनी रही।

मामले की तहकीकात करने वाले मियां जुल्फिकार ने समाचार एजेंसी एएफपी को बताया, "आज अदालत ने पीडिता के पिता, दो भाइयों, चचेरे भाई और पूर्व मंगेतर को दोषी ठहराया है।"

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पाकिस्तान के लिए आलोचना का विषय बन चुके इस मामले पर प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने "शीघ्र कार्रवाई" की मांग की है।

अमरीका ने मई में हुई हत्या की इस घटना को घृणित बताया है जबकि संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार प्रमुख नवी पिल्लई ने इसे बेहद "शर्मनाक घटना" बताया है।

पाकिस्तानी समाज की सोच

five accused in honor killing in pakistan

पाकिस्तान में आमतौर पर परिवार की मर्जी से शादी करने का रिवाज है। यहां के कुछ रुढिवादी समुदायों में अपनी इच्छा से शादी करने पर सख्त पाबंदी है।

परवीन के परिजन तब बेहद नाराज हुए जब उन्होंने उनके पसंद किए हुए लडके की जगह मोहम्मद इकबाल से शादी करने का फैसला किया। इसके बाद परवीन के रिश्तेदारों ने हाईकोर्ट में इकबाल के खिलाफ अपहरण का मुकदमा कर दिया था।

इसी मामले में परवीन और इकबाल लाहौर हाईकोर्ट आए हुए थे। परवीन ने पहले ही पुलिस के सामने स्वीकार कर लिया था कि उन्होंने अपनी मर्जी से शादी की थी।

इकबाल ने मीडिया को बताया कि जब वे 27 मई को फरजाना के साथ अदालत पहुँचे तो उसके रिश्तेदार वहां इंतजार कर रहे थे। उन्होंने फरजाना को अपने साथ ले जाने की कोशिश की।

फरजाना ने जब खुद को छुड़ाने की कोशिश की तो वे उसे फर्श पर घसीटने लगे और फिर सिर पर ईंटें मारीं जिससे उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed