{"_id":"5b8f23d0867a5548502666cb","slug":"first-setback-to-pak-pm-advisor-resigned-in-corruption-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक पीएम इमरान को लगा पहला झटका, भ्रष्टाचार के मुकदमे में सलाहकार ने दिया इस्तीफा","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
पाक पीएम इमरान को लगा पहला झटका, भ्रष्टाचार के मुकदमे में सलाहकार ने दिया इस्तीफा
एजेंसी, इस्लामाबाद
Updated Wed, 05 Sep 2018 06:01 AM IST
विज्ञापन
1
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़कर नया पाकिस्तान बनाने के नारे के साथ नेशनल असेंबली चुनावों में सबसे बड़े नेता बनकर उभरने वाले पूर्व क्रिकेटर इमरान खान को करारा झटका लग गया है। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के मुखिया इमरान के पाकिस्तान का प्रधानमंत्री बनने के कुछ ही दिन बाद मंगलवार को उनके संसदीय मामलों के सलाहकार बाबर अवान ने पद से इस्तीफा दे दिया।
विज्ञापन
अवान ने ये इस्तीफा अपने खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप में मुकदमा दर्ज हो जाने के बाद दिया है। राष्ट्रीय उत्तरदायित्व ब्यूरो ने अवान के खिलाफ नांदीपुर परियोजना में देरी के संबंध में भ्रष्टाचार का मुकदमा इस्लामाबाद की उत्तदायित्व अदालत में दायर किया है।
विज्ञापन
अवान ने इमरान खान को उनके घर जाकर पद से इस्तीफा देने के बाद ट्वीट करते हुए कहा कि कानून का राज मुझसे शुरू हो रहा है। धन्यवाद, इंसाफ पसंद दोस्तो हमेशा मेरे साथ खड़ा रहने के लिए। मैं कभी आपको शर्मिंदा नहीं करूंगा।
विज्ञापन