फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   firing on landing airplane in pakistan

लैंड कर रहे विमान पर पेशावर में फायरिंग

Wed, 25 Jun 2014 11:10 AM IST
Updated Wed, 25 Jun 2014 11:10 AM IST
विज्ञापन
firing on landing airplane in pakistan

पाकिस्तान में पेशावर हवाई अड्डे पर रियाद से आ रहे एक विमान पर लैंडिंग के दौरान फ़ायरिंग में एक महिला यात्री की मौत हो गई है और कम से कम दो लोग घायल हुए हैं।

विज्ञापन


पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइन (पीआईए) के एक प्रवक्ता ने बीबीसी को बताया कि उड़ान संख्या पीके 756 पर पेशावर हवाई अड्डे पर लैंडिंग के दौरान बाहर से फ़ायरिंग की गई।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि गोलीबारी की वजह से एक महिला यात्री और विमान के चालक दल का एक सदस्य घायल हुआ। घायल महिला की बाद में मौत हो गई। इस विमान में 178 यात्री सवार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रवक्ता ने कहा कि पायलट ने गोलीबारी के बावजूद बड़ी कुशलता के साथ विमान को हवाई अड्डे पर उतार लिया।

पाकिस्तान की सिविल एविएशन अथॉरिटी ने ट्वीट कर इस घटना की पुष्टि की है और बताया है कि आगे इस उड़ान को सियालकोट जाना था।

सिविल एविएशन अथॉरिटी के प्रवक्ता आबिद ने बताया कि पेशावर एयरपोर्ट पर उड़ानें सामान्य रूप से बहाल हो गई हैं।

स्थानीय मीडिया का कहना है कि पेशावर हवाई अड्डे के आसपास सुरक्षा-व्यवस्था बढ़ा दी गई है और इलाक़े में हमलावरों की खोज जारी है।

इससे पहले, आठ जून की रात कराची के अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दस चरमपंथियों ने हमला किया था जिसमें एयरपोर्ट सुरक्षा बल के अधिकारियों सहित कम से कम 23 लोग मारे गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed