{"_id":"5bf95a6abdec2241454bb6d7","slug":"firing-on-cricket-controversy-in-pakistan-seven-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान में क्रिकेट विवाद को लेकर गोलीबारी, सात की मौत","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
पाकिस्तान में क्रिकेट विवाद को लेकर गोलीबारी, सात की मौत
एजेंसी, पेशावर
Updated Sat, 24 Nov 2018 07:34 PM IST
विज्ञापन
firing
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाक के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में शनिवार को बच्चों के क्रिकेट मैच के दौरान झगड़े के बाद दो गुटों के बीच हुई गोलीबारी में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई। पुलिस उप निरीक्षक एजाज खान ने बताया कि यह घटना एबटाबाद जिले हुई। यहां पुलिस चौकी पर दो गुट बच्चों के बीच क्रिकेट मैच के दौरान हुए झगड़े के बाद एक-दूसरे के खिलाफ मामला दर्ज कराने आए थे।
खान ने कहा, बच्चों की झड़प के बाद पुलिस चौकी उस वक्त जंग के मैदान में बदल गई जब दोनों तरफ से हथियारबंद लोगों ने एक-दूसरे पर हमले शुरू कर दिए। एक गुट को गोलीबारी करता देख दूसरे गुट ने जवाबी हमला करते हुए ताबड़तोड़ गोलीबारी शुरू कर दी। इस गोलीबारी में एक गुट के तीन जबकि दूसरे गुट के चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हो गए।