कराची में चीनी दूतावास पर आतंकी हमला, भारत और चीन ने की कड़ी निंदा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान में कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने कराची स्थित चीनी वाणिज्य दूतावास के निकट गोलियां चलाईं, जिसमें दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। कड़ी सुरक्षा वाले क्लिफटन इलाके में एक धमाके की भी आवाज सुनी गई जहां चीनी दूतावास स्थित है। उप महानिरीक्षक (डीआईजी), दक्षिण जावेद आलम ओधो ने बताया कि गोलीबारी में दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। ‘दुनिया टीवी’ की खबर के मुताबिक हमले में चार लोग भी घायल हुए हैं।
रक्षा ठेकेदार और विश्लेषक इकराम सहगल ने बताया कि स्वचालित हथियारों से लैस बंदूकधारी पुलिसकर्मी की हत्या करने के बाद वाणिज्य दूतावास के गेट की तरफ बढ़े। हालांकि, सुरक्षा गार्डों ने दरवाजा बंद कर दिया और चीनी अधिकारियों को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया।
डॉन समाचारपत्र ने अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक आमिर अहमद शेख के हवाले से कहा, “हमले के वक्त पुलिस, रेंजर्स सभी ड्यूटी पर थे। हमलावर अपनी कार अंदर लेकर आए लेकिन चीनी वाणिज्य दूतावास परिसर के भीतर प्रवेश नहीं कर सके। सुबह साढ़े नौ बजे शुरू हुई गोलीबारी के बाद पुलिस एवं अर्द्धसैनिक बलों की बड़ी टुकड़ियों की इलाके में तैनाती की गई।
शेख ने बताया कि गोलीबारी रुक गई है और पुलिस एवं रेंजरों ने इलाके में खतरे की जांच पूरी कर ली है। रेड जोन माने जाने वाले इस क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं। खतरे का पता लगाने तक पास के स्कूलों एवं भोजनालयों को बंद रखा गया। सिंध के मुख्यमंत्री मुराद अली शाह ने चीनी महा वाणिज्य दूत से संपर्क कर उन्हें आश्वासन दिया कि स्थिति पर नियंत्रण पा लिया गया है।
सिंध के राज्यपाल इमरान इस्माइल ने पुलिस महानिरीक्षक (सिंध) से हमले के बारे में रिपोर्ट मांगी है। भारत और चीन ने कराची में चीनी दूतावास पर हुए इस आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की है। भारत के तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि आतंक की किसी भी घटना को सही नहीं ठहराया जा सकता।
India strongly condemns terrorist attack on Chinese Consulate in Karachi. We condole loss of lives in this dastardly attack.There can be no justification whatsoever for any act of terrorism. The perpetrators of this heinous attack should be brought to justice expeditiously:MEA
— ANI (@ANI) November 23, 2018
#WATCH #Spotvisuals Three terrorists, two policemen killed in firing near Chinese Consulate in Karachi's Clifton area: Geo News #Pakistan (deferred visuals) pic.twitter.com/IluLn1Uksk
— ANI (@ANI) November 23, 2018