{"_id":"5c83116fbdec2207143e81d2","slug":"fir-against-indian-pilots-on-destroying-19-trees-in-balakot","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालाकोट में 19 पेड़ों को नष्ट करने पर भारतीय पायलटों के खिलाफ एफआईआर","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
बालाकोट में 19 पेड़ों को नष्ट करने पर भारतीय पायलटों के खिलाफ एफआईआर
Sat, 09 Mar 2019 06:35 AM IST
गौरव द्विवेदी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Sat, 09 Mar 2019 06:35 AM IST
विज्ञापन
मिराज-2000 लड़ाकू विमान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान ने बालाकोट में बमबारी और 19 पेड़ों को नष्ट करने के लिए भारतीय वायुसेना के अज्ञात पायलटों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। एक्सप्रेस न्यूज की खबर के मुताबिक शुक्रवार को वन विभाग द्वारा यह प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। प्राथमिकी में 26 मार्च को भारतीय वायुसेना द्वारा जल्दबाजी में गिराए गए पेलोड से क्षतिग्रस्त हुए पेड़ों का विवरण भी दिया गया है।
विज्ञापन
रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान जल्द ही भारत के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र में भी शिकायत दर्ज कराने की तैयारी में है। पाक ने भारत पर ‘पर्यावरणीय आतंकवाद’ का आरोप लगाया है। पाकिस्तान सरकार में मंत्री मलिक अमीन असलम ने कहा कि भारतीय वायुसेना के विमानों ने बालाकोट के जाबा टॉप के पर्वतीय क्षेत्र पर बमबारी की थी। विमानों ने आरक्षित श्रेणी में आने वाले वन क्षेत्र को निशाना बनाया। सरकार इससे हुए नुकसान और इसके प्रभाव का आकलन कर रही है। यह संयुक्त राष्ट्र और अन्य मंचों पर शिकायत का आधार बनेगा।
विज्ञापन
पाकिस्तानी मंत्री ने कहा कि बालाकोट में जो कुछ हुआ, वह पर्यावरणीय आतंकवाद है। विमानों की बमबारी में दर्जनों चीड़ के पेड़ गिर चुके हैं और पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंचा है। संयुक्त राष्ट्र ने भी कहा है कि पर्यावरण को सैन्य जरूरतों के लिए नुकसान नहीं पहुंचाया जा सकता। संयुक्त राष्ट्र आमसभा के प्रस्ताव के अनुसार भारतीय वायुसेना की कार्रवाई अंतरराष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन है।
विज्ञापन