{"_id":"58bb46ea4f1c1b462f8315f1","slug":"female-robot-waiter-is-serving-food-in-a-restaurant-of-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान के रेस्त्रां में महिला रोबोट परोस रही है खाना","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
पाकिस्तान के रेस्त्रां में महिला रोबोट परोस रही है खाना
amarujala.com {Presented by: पवन नाहर}
Updated Sun, 05 Mar 2017 04:29 AM IST
विज्ञापन
रोबोट वेटर
- फोटो : Daily Pakistan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के एक फास्ट फूड रेस्त्रां में भोजन परोसने के लिए रोबोट ‘महिला वेटर’ का इस्तेमाल किया जा राह है। ऐसा करने वाला पाकिस्तान का यह होटल दुनिया का पहला होटल बन गया है। स्थानीय मीडिया में रोबोट के भोजन परोसने की खबरों के बाद पंजाब प्रांत के मुल्तान शहर में पिज्जा.कॉम में ग्राहकों की भारी भीड़ जुटने लगी है।
पाकिस्तानी अखबार डॉन की एक खबर के मुताबिक पिज्जा रेस्त्रां के मालिक के बेटे ने इस रोबोट को बनाया है जिसने इस्लामाबाद में राष्ट्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में स्नातक किया है। रेस्टोरेंट के मालिक सैयद अजीज अहमद ने कहा, ‘जैसे ही रोबोट वाली महिला वेटर की खबरें फैली तो दुकान के बाहर ग्राहकों की लंबी कतारें लग गई जो यहां भोजन करना चाहते हैं।’
अजीज ने कहा कि यह रोबोट ग्राहक की मेज तक जा सकती है, ग्राहकों का अभिवादन कर सकती है और भोजन परोसकर वापस काउंटर तक आने में सक्षम है। रोबोट का वजन 25 किलोग्राम है और वह पांच किलोग्राम वजन तक का भोजन उठा सकती है। उन्होंने कहा कि उनके बेटे सैयद ओसामा अजीज ने व्यापार को बढ़ाने के लिए रोबोटिक महिला वेटर का अनूठा विचार दिया। उन्होंने बताया कि उनके रेस्टोरेंट में ना केवल मुल्तान से बल्कि आसपास के जिलों से लोग आ रहे हैं।