{"_id":"5b4b15034f1c1b27618b4ac3","slug":"facebook-deleted-the-official-page-of-hafiz-saeed-party-mml-and-its-candidates-too","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान चुनाव 2018: फेसबुक आया एक्शन में डिलीट किया हाफिज सईद की पार्टी का पेज","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
पाकिस्तान चुनाव 2018: फेसबुक आया एक्शन में डिलीट किया हाफिज सईद की पार्टी का पेज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Updated Sun, 15 Jul 2018 03:11 PM IST
विज्ञापन
हाफिज सईद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान में 25 जुलाई को आम चुनाव होने वाले हैं। इस बार आतंकी संगठन जमात-उद-दावा की पार्टी मिल्ली मुस्लिम लीग (एमएमएल) भी अल्लाह-ओ-अकबर के साथ गठबंधन करके अपने उम्मीदवारों को चुनाव में उतार चुकी है। इसी बीच उसे फेसबुक से तगड़ा झटका लगा है। दरअसल, फेसबुक ने मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड हाफिज सईद के फेसबुक पेज को डिलीट कर दिया है। इसकी पुष्टि एमएमएल ने भी की है।
विज्ञापन
फेसबुक ने केवल एमएमएल पार्टी का ही नहीं बल्कि उसके उम्मीदवारों और उससे जुड़े दूसरे कई पेजों को भी डिलीट कर दिया है। एमएमएल के अनुसार सोशल मीडिया ने ऐसा करने के पीछे कोई वजह नहीं बताई है। एमएमएल के नेता इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का हनन बताते हुए कह रहे हैं कि उनके साथ अन्याय हुआ है। इस मामले पर एमएमएल प्रवक्ता तबिश कयूम ने कहा कि फेसबुक ने अपनी नीतियों का उल्लंघन किया है।
विज्ञापन
बता दें कि फेसबुक ने पाकिस्तान में 25 जुलाई को होने वाले आम चुनाव से पहले सुरक्षा बढ़ा दी है। इसके लिए फेसबुक ने सुरक्षा के कई कदम उठाए हैं। वहीं फेसबुक के प्रवक्ता सरीम अजीज ने बताया कि सोशल मीडिया के क्षेत्र की अग्रज कंपनी ने इस क्षेत्र में संरक्षा और सुरक्षा पर कार्य करने वालों की संख्या बढ़ा दी है और मंच का दुरुपयोग रोकने के लिए समर्पित टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन