{"_id":"5b5b89054f1c1b49748b73ac","slug":"european-union-supervisors-also-raised-questions-on-pakistan-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूरोपीय संघ के पर्यवेक्षकों की टीम ने भी पाक चुनावों पर उठाए सवाल","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
यूरोपीय संघ के पर्यवेक्षकों की टीम ने भी पाक चुनावों पर उठाए सवाल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 28 Jul 2018 02:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के चुनावों में धांधली के आरोपों के बाद अब यूरोपीय संघ (ईयू) के पर्यवेक्षकों की टीम ने भी कहा है कि चुनाव में अभिव्यक्ति की आजादी पर पाबंदी रही। प्रचार के लिए उम्मीदवारों को समान अवसर नहीं मिले। इसके अलावा मतदान केंद्रों के अंदर और बाहर सुरक्षाकर्मी तैनात थे। चुनाव में लगे स्टाफ ने नियमों का पालन भी नहीं किया। यहां तक कि मीडिया समूहों और पत्रकारों को भी पाबंदी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
धांधली के आरोपों के बीच कहा-नियमों का पालन नहीं हुआ
यूरोपीय संघ चुनाव पर्यवेक्षण मिशन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि निष्पक्ष चुनाव आयोग के बावजूद चुनाव प्रक्रिया नकारात्मक राजनीतिक माहौल से प्रभावित रही। ईयू के 120 से ज्यादा पर्यवेक्षकों ने पंजाब, सिंध, खैबर पख्तूनख्वा और इस्लामाबाद में 113 निर्वाचन क्षेत्रों के 582 मतदान केंद्रों पर चुनाव प्रक्रिया की निगरानी की।
विज्ञापन
मुख्य पर्यवेक्षक माइकल गेहलर के नेतृत्व वाली टीम ने कहा कि मतदान प्रक्रिया तो ठीक रही लेकिन मतगणना में खामी दिखी। मतगणना के दौरान स्टाफ ने प्रक्रिया का पालन नहीं किया।
विज्ञापन