फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   EU asks Pakistan to take concrete action against terrorists

यूरोपीय संघ ने पाकिस्तान से आतंकियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई करने को कहा

Tue, 26 Feb 2019 02:16 AM IST
गौरव द्विवेदी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: गौरव द्विवेदी Updated Tue, 26 Feb 2019 02:16 AM IST
विज्ञापन
EU asks Pakistan to take concrete action against terrorists
European Union

पुलवामा हमले के बाद पाकिस्तान पर आतंकियों के खिलाफ स्पष्ट व ठोस कार्रवाई करने का अंतरराष्ट्रीय दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। अब यूरोपीय संघ (ईयू) ने कहा है कि पाकिस्तान संयुक्त राष्ट्र में सूचीबद्ध आतंकी संगठनों के साथ ही किसी भी हमले की जिम्मेदारी लेने वाले आतंकियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करे। 

विज्ञापन


ईयू आयोग की उपाध्यक्ष और विदेश मामलों व सुरक्षा नीति के लिए ईयू की उच्च प्रतिनिधि फेडरिक मॉग्हेरिनी ने कहा कि भारत-पाकिस्तान पुलवामा हमले के बाद बढ़ रहे तनाव को खत्म करें। उन्होंने रविवार को पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी से दोनों देशों के बीच मौजूदा हालात पर चर्चा की। ईयू भारत के साथ भी लगातार संपर्क में है। फेडरिक ने कहा कि ईयू भारत-पाकिस्तान के बीच बातचीत के जरिये सभी मुद्दों को सुलझाने के पक्ष में है। 
विज्ञापन


पुलवामा हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान के आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने ली थी। इसके बाद भारत ने इस्लामाबाद के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाते हुए दुनिया के सामने पाकिस्तान की पोल खोलनी शुरू कर दी। भारत ने बताया कि पाकिस्तान आतंकवाद का खतरनाक इस्तेमाल कर रहा है। साथ ही पाकिस्तान पर उसकी जमीन से संचालित आतंकी संगठनों के खिलाफ कड़ी और सत्यापित की जाने योग्य कार्रवाई करने का दबाव भी बढ़ाया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed