{"_id":"5bf8763cbdec2241871fed91","slug":"eleven-hardcore-terrorists-confirms-to-death-in-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान : 11 आतंकियों को मृत्युदंड, 22 अन्य को भी जल्द हो सकती है सजा","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
पाकिस्तान : 11 आतंकियों को मृत्युदंड, 22 अन्य को भी जल्द हो सकती है सजा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 24 Nov 2018 03:21 AM IST
विज्ञापन
बच्ची के गुनहगार को मौत की सजा
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा ने शुक्रवार को 11 खूंखार आतंकवादियों को मौत की सजा दिए जाने की पुष्टि की। ये आतंकी देश में बड़े आतंकवादी हमलों में शामिल थे, जिसमें कई लोग मारे गए थे। कराची में शुक्रवार को हुए आतंकी हमले के बाद उन्होंने बयान जारी कर सजा दिए जाने की पुष्टि की।
पाकिस्तान सेना की मीडिया इकाई ने बयान जारी कर कहा, ये सभी आतंकी सेना पर हमला, नागरिकों की हत्या और देश में मौजूद शिक्षण संस्थानों को नष्ट करने के दोषी थे। इन्हें कुल 26 नागरिकों और 25 सुरक्षाबलों की हत्या का दोषी पाया गया। वहीं इनके अलावा 22 अन्य आतंकियों को भी जल्द सजा सुनाई जा सकती है।