{"_id":"5447c487a0dafab4f0341ad37031f594","slug":"electricity-supply-disruption-in-pakistan-hindi-news-ar","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान: चरमपंथियों ने गुल की बत्ती, अंधेरे में जनता","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
पाकिस्तान: चरमपंथियों ने गुल की बत्ती, अंधेरे में जनता
Updated Tue, 27 Jan 2015 09:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने देश में जारी बिजली संकट के मद्देनजर उच्च अधिकारियों की एक बैठक बुलाई। पाकिस्तान के एक बड़े हिस्से में अब भी बिजली की सप्लाई नहीं है।
विज्ञापन
रविवार को बलूचिस्तान प्रांत में चरमपंथियों ने एक बम हमला कर बिजली आपूर्ति अवरुद्ध कर दी थी जिससे पाकिस्तान का 80 फ़ीसदी हिस्सा अंधकार में डूब गया।
पाकिस्तान के जल एवं ऊर्जा मंत्री ख्वाजा आसिफ़ ने कहा कि सोमवार शाम तक बिजली बहाल कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि दोबारा पूरे देश में ऐसा संकट पैदा ना हो इसके लिए सरकार, अमेरिका और चीन की मदद लेगी।
विज्ञापन
इस देशव्यापी बिजली संकट के बाद जांच का आदेश दे दिया गया है और संबंधित मंत्रालय को कहा गया है कि 48 घंटे के अंदर इस पूरी घटना की रिपोर्ट सौंपे।
ख़्वाजा आसिफ़ ने ये भी कहा कि आने वाले दिनों में औद्योगिक क्षेत्रों में लोड शेडिंग बंद कर दी जाएगी।