{"_id":"57427cbf4f1c1b7818691087","slug":"drone-attacks-violate-pakistan-s-sovereignty","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका पर भड़का पाक, कहा- ड्रोन हमले पाकिस्तान की संप्रभुता का उल्लंघन","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
अमेरिका पर भड़का पाक, कहा- ड्रोन हमले पाकिस्तान की संप्रभुता का उल्लंघन
बीबीसी
Updated Mon, 23 May 2016 11:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने लंदन में पत्रकारों से बात करते हुए कहा है कि ड्रोन हमले पाकिस्तान की सुरक्षा और संप्रभुता के खिलाफ हैं। रविवार को नवाज शरीफ ने लंदन में कहा कि अमेरिका ने मुल्ला अख्तर मंसूर पर ड्रोन हमले के बारे में पाकिस्तान को बाद में जानकारी दी थी। उन्होंने कहा, "अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी ने इस सिलसिले में शनिवार की रात को साढ़े दस बजे उनसे टेलिफोन पर बात की थी। ड्रोन हमलों पर पाकिस्तान को आपत्ति है।"
विज्ञापन
हालाँकि नवाज शरीफ ने ये भी कहा है कि अफगान तालिबान के नेता मुल्ला अख्तर मंसूर के मारे जाने की पुष्टि नहीं हो सकी है। इससे पहले पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने कहा था कि ड्रोन हमले के बाद प्रधानमंत्री और पाकिस्तान सेना प्रमुख को इस बारे में सूचित किया गया था। रविवार को पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने कहा था कि इस हमले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विदेश मंत्रालय के अनुसार घटनास्थल से नष्ट हुई गाडी में पाकिस्तानी पासपोर्ट वाले वली मोहम्मद, पुत्र शाह मोहम्मद नामक व्यक्ति का पहचान पत्र मिला है। बयान में कहा गया है कि 'वली मोहम्मद के पासपोर्ट पर ईरानी वीजा मौजूद था, और वह ताफतान से ट्रांसपोर्ट कंपनी से किराए पर ली हुई कार पर यात्रा कर रहे थे।'
विज्ञापन