{"_id":"9a325abe1145aee76c6d3f10be7bedeb","slug":"diplomats-killed-helicopter-crash-in-pakistan-hindi-news-rs","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेलिकॉप्टर हादसा: नॉर्वे, फिलीपींस के राजदूतों की मौत","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
हेलिकॉप्टर हादसा: नॉर्वे, फिलीपींस के राजदूतों की मौत
Updated Fri, 08 May 2015 04:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तानी सेना का कहना है कि उत्तरी पाकिस्तान में हुए एक हेलिकॉप्टर हादसे में नॉर्वे और फिलीपींस के राजदूत समेत छह लोगों की मौत हो गई है।
विज्ञापन
पाकिस्तानी तालिबान ने एक बयान जारी कर दावा किया है कि उन्होंने हेलिकॉप्टर को गिराने के लिए एंटी-एयरक्राफ्ट मिसाइल का इस्तेमाल किया। खबरों के मुताबिक सेना का हेलिकॉप्टर इमरजेंसी लैंडिंग करने की कोशिश कर रहा था।
विज्ञापन
हादसे में मलेशिया और इंडोनेशिया के राजदूतों की पत्नियों और दो पायलटों की भी मौत हो गई है। ये लोग विवादित कश्मीर क्षेत्र के लिए उड़ान भर रहे थे और वहां उन्हें पर्यटन से जुड़े एक प्रोजेक्ट के उद्घाटन में शामिल होना था।
विज्ञापन
विदेशी नागरिक
पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता आसिम बाजवा ने एक ट्वीट में कहा है कि हादसे में पोलैंड और नीदरलैंड के राजदूत और तीन अन्य लोग घायल हुए हैं। हेलीकॉप्टर पर छह पाकिस्तानी और ग्यारह विदेशी नागरिक सवार थे।
गिलगित में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ भी दूसरे हेलिकॉप्टर से वहां गए हैं।