फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Despite the dialogue, the US does not end the hostilities: Taliban

बातचीत के बावजूद अमेरिका से खत्म नहीं हुई दुश्मनी: तालिबान

Mon, 11 Feb 2019 04:14 AM IST
गौरव द्विवेदी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: गौरव द्विवेदी Updated Mon, 11 Feb 2019 04:14 AM IST
विज्ञापन
Despite the dialogue, the US does not end the hostilities: Taliban
taliban - फोटो : dawn

अफगान तालिबान ने कहा है कि अमेरिका और अन्य क्षेत्रीय शक्तियों के साथ जारी वार्ताओं के बावजूद अभी हमारी दुश्मनी खत्म नहीं हुई है। इसका कारण है कि बातचीत किसी भी ठोस निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है। यह बात मीडिया की तरफ से खबर में कही गई। डॉन न्यूज टीवी ने तालिबान के प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद के हवाले से यह बताया कि हम युद्ध के लिए बाध्य हैं। हमारे शत्रु हम पर हमला कर रहे हैं, तो फिर हम भी उनसे लड़ रहे हैं।’ 

विज्ञापन


चैनल की खबर के अनुसार, मुजाहिद का कहना है कि मास्को वार्ता में भी ऐसा कुछ ठोस हासिल नहीं हुआ जिसके चलते वह युद्ध और सैन्य दबाव को खत्म कर पाते। उन्होंने जोर दे कर कहा कि अमेरिका के साथ तालिबान उनकी अपनी पहल पर बातचीत कर रहा है। मालूम हो कि पिछले महीने दोहा में तालिबान के प्रतिनिधियों के साथ छह दिन की बातचीत के बाद ट्वीट की एक श्रृंखला में ‘अफगानिस्तान सुलह सहमति’ के लिए विशेष अमेरिकी प्रतिनिधि जालमे खलीलजाद ने कहा था कि अमेरिका ने तालिबान के साथ शांति वार्ताओं में ‘उल्लेखनीय प्रगति’ की है। 
विज्ञापन


खलीलजाद ने कहा था, ‘हमने शांति का एक मसौदा बनाया है लेकिन इसे समझौते का रूप देने से पहले इस पर विचार करना होगा।’ उन्होंने कहा था कि तालिबान हमारी संतुष्टि के लिए, अफगानिस्तान को अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी समूहों या लोगों के लिए एक मंच बनने से रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने की खातिर प्रतिबद्ध है।’ अमेरिका ने पिछले साल सितंबर में खलीलजाद की नियुक्ति की थी। तब से वह अमेरिका के इस सबसे लंबे युद्ध को खत्म करने की कोशिश में सभी पक्षों से मिल चुके हैं। 17 साल से अधिक समय से चल रहे इस युद्ध में अमेरिका 2,400 से अधिक सैनिकों को गंवा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed